hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तराखंड चुनाव : ‘आप’ उम्मीदवार कलेर ने सीएम धामी पर लगाया चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > उत्तराखंड चुनाव : ‘आप’ उम्मीदवार कलेर ने सीएम धामी पर लगाया चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

उत्तराखंड चुनाव : ‘आप’ उम्मीदवार कलेर ने सीएम धामी पर लगाया चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Vinayak Barot
Last updated: February 14, 2022 4:41 pm
Vinayak Barot
Published: February 14, 2022
Share
SHARE

देहरादून/रुद्रपुर, 14 फरवरी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है।

खटीमा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार एसएस कलेर ने मुख्यमंत्री धामी और उनकी पत्नी पर सत्तारूढ़ भाजपा के चुनाव चिह्न के साथ स्कार्फ पहनकर मतदान केंद्रों पर जाकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

खटीमा से धामी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे ‘आप’ उम्मीदवार ने कहा कि भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई सीएम धामी और उनकी पत्नी की तस्वीरों से आचार संहिता का उल्लंघन स्पष्ट हो रहा है।

कलेर ने कहा,  ‘मैं फिर से रिटर्निंग ऑफिसर के पास शिकायत दर्ज कराऊंगा। चुनाव के नियमों में पार्टी का चुनाव चिह्न पहनना या मतदान केंद्रों के पास प्रचार सामग्री प्रदर्शित करना मना है। वह एक दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले में कैसे चल सकते हैं और बूथ से बूथ तक प्रचार कैसे कर सकते हैं?’ उन्होंने कहा, रविवार को भी मैंने धामी के खिलाफ इलाके में प्रचार करने और वोटरों में पैसे बांटने की शिकायत दर्ज कराई थी।

भाजपा ने सीएम पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया

हालांकि धामी के मीडिया सलाहकार विश्वास डोभाल ने ‘आप’ उम्मीदवार द्वारा लगाए गए इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, ‘धामी मुख्यमंत्री हैं। वह जहां भी जाते हैं, लोग उनके आसपास जमा हो जाते हैं। वह प्रचार नहीं कर रहे हैं। वह किसी अन्य राजनीतिक नेता की तरह मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं।’ डोभाल ने कहा कि इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं क्योंकि भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों को एहसास हो गया है कि उनके पास सीट जीतने का कोई मौका नहीं है।

उल्लेखनीय है कि खटीमा विधानसभा से सीट से पुष्कर सिंह धामी दो बार के विधायक हैं। इस हॉट सीट से उनके खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार भुवन कापड़ी मैदान में है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में धामी ने कापड़ी को 26 सौ से अधिक मतों से हाराया था। इस बार नतीजा 10 मार्च को पता चलेगा।

राज्य में अपराह्न 3 बजे तक 49.27 फीसदी मतदान

इस बीच उत्तराखंड में अपराह्न तीन बजे तक औसत 49.27 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में सबसे अधिक उत्तरकाशी जिले में 56.23 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम अल्मोड़ा जिले में 43.17 फीसदी मतदान हुई।

अपराह्न 3 बजे तक जिलेवार औसत मतदान –

उत्तकाशी – 56.23 प्रतिशत।

हरिद्वार – 54.40 प्रतिशत।

उधम सिंह नगर – 53.30 प्रतिशत।

नैनीताल – 52.36 प्रतिशत।

रुद्रप्रयाग – 50.27 प्रतिशत।

चमोली – 48.11 प्रतिशत।

चंपावत – 47.63 प्रतिशत।

बागेश्वर – 46.64 प्रतिशत।

देहरादून – 45.56 प्रतिशत।

पिथौरागढ़ – 45.50 प्रतिशत।

टिहरी गढ़वाल – 44.74 प्रतिशत।

पौड़ी – 43.94 प्रतिशत।

अल्मोड़ा – 43.17 प्रतिशत।

You Might Also Like

फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, प्रति सिलेंडर 15 रुपये हुआ महंगा
फिल्म निर्माता सुभाष घई की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती
अनन्या पांडे नहीं देखना चाहती हैं रीमेक फिल्में, बोलीं- यह समय है जहां हम ओरिजिनल और कॉम्प्लेक्स स्टोरी करें
गुजरात : तेज हवा और तूफानी लहरों के चलते कई नौकायें पलटीं, आठ लापता
अमेरिका : संघीय जांच ब्यूरो कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहा हथियारबंद हमलावर ढेर
TAGGED:'AAP' candidateBJPCM Pushkar Singh Dhamielection code of conductSS KlerUttarakhand elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

August 11, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?