hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट :  सक्रिय मामलों की कुल संख्या 579 दिनों में सबसे कम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना संकट :  सक्रिय मामलों की कुल संख्या 579 दिनों में सबसे कम
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट :  सक्रिय मामलों की कुल संख्या 579 दिनों में सबसे कम

Vinayak Barot
Last updated: December 25, 2021 12:16 pm
Vinayak Barot
Published: December 25, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 दिसंबर। वैश्विक महामारी कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन और डेल्मिक्रॉन की दहशत के बीच देश में शुक्रवार की रात तक 77,032 इलाजरत मरीज थे, जिनका विभिन्न अस्पतालोँ या होम आइसोलेशन में इलाज जारी है। एक्टिव मामलों की यह संख्या पिछले 579 दिनों यानी लगभग 19 माह में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को पूर्वाह्न जारी नई बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामले कुल मामलों के एक प्रतिशत से कम 0.22 प्रतिशत हैं, जो मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। इसके उलट स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च, 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

24 घंटे के दौरान 7,189 नए संक्रमित

बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 7,189 नए मामले सामने आए। इस दौरान 7,286 रोगी स्वस्थ हुए जबकि केरल का 311 बैकलॉग जोड़कर दिनभर में 387 मौतें दर्शाई गईं। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.65 प्रतिशत है, जो पिछले 82 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। इसी क्रम में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.60 प्रतिशत है, जो पिछले 41 दिनों से एक प्रतिशत से कम हैं।

17 राज्यों में ओमिक्रॉन के 415 संक्रमितों की पुष्टि, 115 स्वस्थ

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की रात तक देश के 17 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन संक्रमण के 415 मामलों की पुष्टि की जा चुकी थी, जिनमें 115 मरीज स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं।

विभिन्न राज्यों में ओमिक्रॉन संक्रमितों का नवीनतम आंकड़ा –

टीकाकरण का आंकड़ा 141 करोड़ के पार

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 141.01 करोड़ कोविडरोधी टीके लगाए जा चुके हैं। दूसरी तरफ कुल 67.10 करोड़ लोगों के कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है।

You Might Also Like

देशभर में क्रिसमस की धूम, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने दी देशवासियों को बधाई
उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश- बनफुलपुरा के अराजक तत्वों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई
चंदन तस्कर वीरप्पन को मारने वाले विजय कुमार का गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार पद से इस्तीफा
फेसबुक लाइव के दौरान ठाकरे गुट के नेता की हत्या के मामले की जांच मुंबई अपराध शाखा को सौंपी गई
जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी ढेर, बीते 8 दिनों में 9 आतंकी मारे गए
TAGGED:active casesCorona crisis in IndiaKovid-19newly infectedOmicron Variantsrecovery rate
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?