hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कैबिनेट का फैसला : पीएम आवास योजना ग्रामीण को मार्च, 2024 तक जारी रखने की मंजूरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कैबिनेट का फैसला : पीएम आवास योजना ग्रामीण को मार्च, 2024 तक जारी रखने की मंजूरी
राष्ट्रीयहिन्दी

कैबिनेट का फैसला : पीएम आवास योजना ग्रामीण को मार्च, 2024 तक जारी रखने की मंजूरी

Vinayak Barot
Last updated: December 9, 2021 12:05 pm
Vinayak Barot
Published: December 9, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 दिसंबर। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मार्च, 2024 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर बाद हुई कैबिनेट की बैठक में अन्य कई अहम फैसले भी किए गए।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण इलाकों में सभी के लिए आवास सुनिश्चित करेगी। उन्‍होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत शेष 1.55 करोड़ से अधिक आवासों के निर्माण में सहायता प्रदान की जाएगी और 2.95 करोड़ सुविधायुक्‍त पक्‍के आवास निर्माण का लक्ष्‍य पूरा किया जाएगा।

केन-बेतवा नदियों को जोड़ने की परियोजना भी स्वीकृत

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मत्रिमंडल ने केन-बेतवा नदियों को जोड़ने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना पानी की किल्‍लत झेल रहे बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की उपलब्‍धता सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई पानी की उपलब्‍धता कृषि कार्यों को बढ़ावा देगी और पिछड़े बुंदेलखंड क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक समृद्धि को बढ़ाएगी।

पीएम आवास योजना के तहत 2.95 करोड़ आवास बनाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अब तक 2.95 करोड़ आवास के कुल लक्ष्‍य में से एक करोड़ 65 लाख आवासों का निर्माण किया जा चुका है और अगले वर्ष 15 अगस्‍त तक दो करोड़ से अधिक आवासों का निर्माण कर लिया जाएगा। शेष 1,55,75,000 आवासों के निर्माण पर कुल 2,17,257 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

44,605 करोड़ रुपये की केन-बेतवा रिवर इंटरलिंक परियोजना 8 वर्षों में पूरी की जाएगी

केन-बेतवा नदियों को जोड़े जाने की परियोजना पर 44,605 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इस कार्य को आठ वर्ष में पूरा किया जाएगा। यह परियोजना सूखा संभावित मध्‍य प्रदेश के छतरपुर, पन्‍ना और टीकमगढ़ तथा उत्‍तर प्रदेश के बांदा, महोबा और झांसी क्षेत्रों में एक लाख 26 हजार हेक्‍टेयर जमीन के लिए सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करेगी। 62 लाख लोगों के लिए पेयजल सुविधा प्रदान करने के लिए नहरों को जोड़ा जाएगा। परियोजना के अंतर्गत 103 मेगावॉट जल विद्युत और 27 मेगावॉट सौर ऊर्जा का उत्‍पादन होगा।

परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए वरदान साबित होगी : सीएम चौहान

इस बीच मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज चौहान ने केन-बेतवा सम्‍पर्क परियोजना को मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्‍यक्‍त किया है। चौहान ने कहा कि यह परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए वरदान साबित होगी।

You Might Also Like

योगी सरकार को बड़ा झटका : सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान मालिकों का नाम लिखने पर लगाई रोक
जंतर-मंतर पर जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल बोले – ‘मैंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि…’
अलकायदा प्रमुख अल जवाहिरी की मौत पर बोले दिग्विजय- नफरत और हिंसा फैलाने वाले समाज के लिए अभिशाप है
आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बच्ची की हत्या के मामले में फरार आरोपी मुठभेड़ में ढेर, गोली लगने से दरोगा घायल
बिहार में ‘चुनाव चोरी’ करने की साजिश, हम ऐसा नहीं होने देंगे, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से पहले राहुल गांधी ने BJP और RSS पर बोला हमला
TAGGED:Anurag ThakurCabinet decisionKen-Betwa River Link ProjectPM Awas Yojana Ruralpm modiPMAY Rural
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

August 10, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?