hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम बघेल ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- किसको बचाना चाह रही है सरकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सीएम बघेल ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- किसको बचाना चाह रही है सरकार
राजनीतिहिन्दी

सीएम बघेल ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- किसको बचाना चाह रही है सरकार

Vinayak Barot
Last updated: November 9, 2021 12:24 pm
Vinayak Barot
Published: November 9, 2021
Share
SHARE

रायपुर, 9 नवम्बर। झीरम न्यायिक जांच रिपोर्ट सीधे राज्यपाल को सौंपे जाने को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में सीधे केंद्र सरकार पर हमला बोला है। बघेल ने एसआइटी जांच के लिए फाइल राज्य सरकार को नहीं लौटाए जाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर केंद्र सरकार फाइल न लौटाकर किसको बचाना चाह रही है। सवाल यह है कि आखिर केंद्र सरकार किस तथ्य को छिपाना चाह रही है।

सीएम के सवाल

  • एनआइए घटना के पीछे षड्यंत्र की जांच क्यों नहीं कर रही
  • बार-बार आग्रह के बाद भी फाइल वापस क्यों नहीं दी जा रही
  • गुड्सा उसेंडी का बयान अब तक क्यों नहीं दर्ज किया गया
  • मौके पर मौजूद सभी गवाहों से बयान क्यों नहीं लिया गया

उन्होंने सवाल किया कि आखिर फाइल लौटाने में केंद्र सरकार को दिक्कत क्या है। एनआइए की जांच में घटनास्थल पर जितने लोग थे उनमें कुछ लोगों का ही बयान लिया गया। एनआइए कोर्ट ने आत्मसमर्पण के बाद आंध्र प्रदेश की जेल में बंद गुडसा उसेंडी (नक्सली प्रवक्ता) का बयान लेने के लिए कहा था, लेकिन आज तक उससे पूछताछ नहीं की गई। बता दें कि मई 2013 में बस्तर के झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया था। इस घटना में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल समेत कांग्रेस के अग्रिम पंक्ति के कई नेता मारे गए थे।

उन्होंने कहा कि हमको तो न्याय चाहिए, केंद्र सरकार जांच नहीं कर सकती तो हम करेंगे। राजधानी रायपुर में सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि एनआइए अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर चुकी है। इसमें घटना को लेकर षड्यंत्र की जांच नहीं की गई है। हमने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इस घटना की जांच के लिए एसआइटी गठित करने की घोषणा की थी। सरकार में आते ही हमने एसआइटी बना भी दी, लेकिन केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री से प्रत्यक्ष मुलाकात के दौरान बार-बार आग्रह के बावजूद फाइल हमें नहीं लौटाई जा रही है।

  • पटेल व उनके बेटे को क्यों गोली मारी

बघेल ने कहा कि नक्सलियों ने एलेक्स पाल मेनन (तत्कालीन सुकमा कलेक्टर) का अपहरण किया था। बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसी तरह अपहरण की अन्य घटनाओं में भी नक्सलियों ने लोगों को जिंदा छोड़ दिया। बघेल ने सवाल किया कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल और उनके पुत्र दिनेश पटेल को ले गए, फिर उन्हें गोली क्यों मार दी।

You Might Also Like

भारत ने संकटग्रस्त श्रीलंका की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, भेजी डीजल की खेप, चावल भी भेजने की तैयारी
Vegetable Price : सब्जियों की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, टमाटर-मिर्च ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश
अमेरिका में अब पाकिस्तानियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, ट्रंप के आदेश पर तैयार हुआ मसौदा, सूची में 43 देश शामिल
गांधी और गोडसे के बीच प्रधानमंत्री कहां खड़े हैं, पीएम मोदी के वर्धा के दौरे से पहले बोली कांग्रेस
मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद
TAGGED:CenterCM Baghel
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?