hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मध्य प्रदेश : गुना में खड़े कंटेनर से टकराई मिनी बस, आग लगने से 3 जिंदा जले
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मध्य प्रदेश : गुना में खड़े कंटेनर से टकराई मिनी बस, आग लगने से 3 जिंदा जले
राष्ट्रीयहिन्दी

मध्य प्रदेश : गुना में खड़े कंटेनर से टकराई मिनी बस, आग लगने से 3 जिंदा जले

Vinayak Barot
Last updated: November 5, 2021 3:29 pm
Vinayak Barot
Published: November 5, 2021
Share
SHARE

गुना, 5 नवम्बर। मध्य प्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तड़के एक कंटेनर और मिनी बस की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। मिनी बस में सवार तीन लोग जिंदा जल गए और चार यात्री झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। बस में 27 यात्री सवार थे, जो इंदौर से मथुरा जा रहे थे।

मृतकों की पहचान 20 वर्षीय माधौ शर्मा निवासी कन्नौद जिला देवास, 19 वर्षीय रोहित शर्मा निवासी इंदौर, 13 वर्षीय दुर्गा शर्मा के रुप में हुई सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए।

इंदौर के कुछ परिवार गोवर्धन पूजा के लिए मथुरा जा रहे थे

नगर निरीक्षक रवि गुप्ता ने बताया कि मिनी ट्रैवलर बस क्रमांक एमपी09-एचजी-8410 से इंदौर के कुछ परिवार गोवर्धन पूजा के लिए मथुरा जा रहे थे, जो गुरुवार की रात इंदौर से निकले थे। भोर में करीब पांच बजे नेशनल हाईवे नं. 46 (ग्वालियर-बैतूल) पर गुना जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र में बरखेड़ा गांव के समीप मिनी बस सड़क पर गेरू से भरे कंटेनर में पीछे से भिड़ गई।

भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस का आधा हिस्सा कंटेनर में धंस गया। इसके साथ ही बस में आग लग गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। इसके साथ सवारियां बस से उतरने लगीं, लेकिन तीन लोग बस में फंसे रह गए, जो बाहर न निकलने से बस में ही जलकर खाक हो गए। आग इतनी भीषण थी कि उनके सिर्फ कंकाल बचे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना पर ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवगंत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार और पीड़ित परिवार की उचित सहायता के निर्देश भी दिए हैं।

You Might Also Like

शाहरुख खान के बेटे आर्यन सहित 8 गिरफ्तार, रेव पार्टी में ड्रग्‍स लेने के आरोप में एनसीबी की काररवाई
आईपीएल 2023 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के लिए कटऑफ के दरवाजे लगभग बंद किए
‘किसी ने कहा था- ना खाऊंगा ना खाने दूंगा’, इलेक्टोरल बॉन्ड पर कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर तंज
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- केंद्र के स्वास्थ्य कार्यक्रमों में दिल्ली का शामिल होना ‘क्रांतिकारी’ कदम
मैनचेस्टर टेस्ट : जो रूट के जबर्दस्त शतकीय प्रहार से इंग्लैंड काफी मजबूत, भारत के खिलाफ बढ़त 186 रनों तक पहुंची
TAGGED:collision between container and mini busGunamadhya pradeshRoad accident in Guna
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?