hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अफगानिस्तान में महिलाओं पर बढ़तीं पाबंदियां : काबुल के मेयर बोले – घर पर ही रहें महिला कर्मचारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अफगानिस्तान में महिलाओं पर बढ़तीं पाबंदियां : काबुल के मेयर बोले – घर पर ही रहें महिला कर्मचारी
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

अफगानिस्तान में महिलाओं पर बढ़तीं पाबंदियां : काबुल के मेयर बोले – घर पर ही रहें महिला कर्मचारी

Vinayak Barot
Last updated: September 19, 2021 5:58 pm
Vinayak Barot
Published: September 19, 2021
Share
SHARE

काबुल, 19 सितम्बर। अफगानिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन तालिबान की सरकार आते ही महिलाओं पर पाबंदियां धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में काबुल के अंतरिम मेयर हम्दुल्लाह नामोनी ने शहर की कामकाजी महिलाओं को घर पर ही रहने का आदेश दिया है।

माना जा रहा है कि लगभग दो दशक पूर्व तालिबानी शासनकाल में अफगानिस्तान में जिस तरह प्रतिबंध थे, वही कहानी फिर दोहरायी जाएगी। 1990 के दशक में भी तालिबान ने अपने शासन में लड़कियों और महिलाओं को स्कूल और काम पर जाने से रोक दिया था।

को-एजुकेशन पर रोक की घोषणा पहले ही की जा चुकी है

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी ने कहा था कि अफगानिस्तान में को-एजुकेशन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा था कि लड़के और लड़कियों को साथ पढ़ने की इजाजत नहीं देंगे. साथ ही छात्राओं को इस्लामी पहनावा पहनना होगा।

नामोनी ने रविवार को बताया कि सिर्फ उन्हीं महिलाओं को काम पर जाने की इजाजत होगी, जहां पुरुष काम नहीं कर सकते हैं। मसलन, डिजाइन या इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट अथवा महिला टॉयलेट्स में काम करने वालीं महिलाएं।

काबुल म्युनिसिपल डिपार्टमेंट की महिला कर्मियों को फिलहाल वेतन मिलता रहेगा

उन्होंने बताया कि काबुल म्युनिसिपल डिपार्टमेंट में काम करने वालीं महिला कर्मचारियों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। अभी उन्हें वेतन मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि पिछले माह जब अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा किया था, तब काबुल के तीन हजार कर्मचारियों में से सिर्फ एक-तिहाई ही महिला कर्मचारी थीं।

महिला मामलों के पूर्व मंत्रालय के सामने प्रदर्शन

इस बीच महिला अधिकारों को लेकर अफगानिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में महिला अधिकारों की मांग करने वाली कार्यकर्ताओं ने काबुल में महिला मामलों के पूर्व मंत्रालय के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन किया।  कार्यवाहक कैबिनेट द्वारा घोषित मंत्रालयों की सूची में महिला मामलों के मंत्रालय को शामिल नहीं किया गया है। उस मंत्रालय का भवन दूसरे मंत्रालय को दे दिया गया है।

You Might Also Like

चाइना ओपन बैडमिंटन : सात्विक व चिराग के हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त
केंद्र सरकार ने किया अपडेट : भारत कई देशों से LPG आयात कर रहा, देश में आपूर्ति सामान्य
भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 46 हजार से ज्यादा नए संक्रमित, 70 फीसदी मामले अकेले केरल से
हवाई सफर हो सकता है महंगा! 10 से 15% बढ़ सकता है एयर फेयर, जानें क्या है वजह
सुप्रीम कोर्ट ने श्री बांके बिहारी मंदिर के कोष से 500 करोड़ के कॉरिडोर प्रोजेक्ट को दी गई मंजूरी वापस ली
TAGGED:Afghanistan crisisKABULrestrictions on womenTaliban government
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?