1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. जी- 20 शिखर बैठक में पीयूष गोयल होंगे प्रधानमंत्री मोदी के ‘शेरपा’

जी- 20 शिखर बैठक में पीयूष गोयल होंगे प्रधानमंत्री मोदी के ‘शेरपा’

0
Social Share

नई, दिल्ली 8 सितंबर। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को जी- 20 शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘शेरपा’ बनाया गया है। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के संगठन जी-20 की बैठक इटली की अध्यक्षता में 30-31 अक्टूबर को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 की बैठक में भारत का नेतृत्व करेंगे। ‘शेरपा’ का मुख्य दायित्व प्रधानमंत्री का सहयोग करना होता है। पीएम मोदी वर्ष 2014 से जी-20 की बैठक में भारत का नेतृत्व कर रहे है। वर्ष 2022 में भारत जी- 20 का अध्यक्ष पद संभालेगा और वर्ष 2023 में जी – 20 शिखर बैठक की पहली बार मेजबानी करेगा।

जी – 20 की आगामी शिखर बैठक में भारत ‘जी- 20 ट्रोएका’ बैठक में भी भागीदारी करेगा। इस बैठक में जी-20 के निवर्तमान, वर्तमान और संभावित अध्यक्ष देश भाग लेते हैं। यह बैठक एक दिसंबर 2021 से 30 नवंबर 2024 की अवधि के लिए होगी। जी- 20 दुनिया की 19 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और यूरोपीय संघ के देशों का संगठन है। इसकी स्थापना 1999 में की गई थी। भारत इसकी स्थापना के समय से ही इसका सदस्य है। इस संगठन के दायरे में 80 प्रतिशत वैश्विक अर्थव्यवस्था , 75 प्रतिशत वैश्विक व्यापार , और 65 प्रतिशत वैश्विक जनसंख्या आती है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code