hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 111 दिनों में न्यूनतम, 91 दिनों में पहली बार 600 से कम मौतें
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 111 दिनों में न्यूनतम, 91 दिनों में पहली बार 600 से कम मौतें
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या 111 दिनों में न्यूनतम, 91 दिनों में पहली बार 600 से कम मौतें

Vinayak Barot
Last updated: July 6, 2021 1:23 pm
Vinayak Barot
Published: July 6, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 जुलाई। पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों को छोड़ केरल व महाराष्ट्र सहित देश के अधिकतर हिस्सों में कोविड-19 के नए मरीजों की संख्या में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। यही वजह रही कि 111 दिनों में पहली बार 35 हजार से कम नए मामले पाए गए। इसी प्रकार 91 दिनों में पहली बार 600 से कम मौतें दर्ज की गईं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के भीतर 34,703 नए केस पाए गए। वर्ल्डोमीटर के अनुसार दूसरी लहर के दौरान अंतिम बार गत 16 मार्च को 35 हजार से कम 28,869 केस पाए गए थे। इसके सापेक्ष 51,864 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए जबकि दिनभर में  553 मरीजों की मौत हुई। 600 से कम मौतें अंतिम बार गत पांच अप्रैल (447) को दर्ज की गई थीं।

  • अब तक 3.06 करोड़ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 3.06 करोड़ से ज्यादा कुल 3,06,19,932 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके सापेक्ष 97.17 फीसदी की दर से 2.97 करोड़ से ज्यादा कुल 2,97,52,294 लोग इस महामारी से जंग जीत चुके हैं। इस दौरान 1.32 प्रतिशत से कुल 4,03,281 लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस में 17,714 की दैनिक गिरावट के साथ सोमवार तक देशभर में 1.52 फीसदी की दर से कुल 4,64,357 मरीजों की इलाज जारी था।

इस बीच टीकाकरण अभियान के 171वें दिन 5 जुलाई को 45,82,246 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही अब तक 35.75 करोड़ से ज्यादा कुल 35,75,53,612 लोगों को टीके की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी क्रम में सोमवार को देशभर में 16,47,424 लोगों की टेस्टिंग की गई। इसके साथ ही अब तक 42 करोड़ से ज्यादा कुल       42,14,24,881 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।

You Might Also Like

सीएम योगी ने 665 नर्सिंग अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- 9 वर्षों में 9 लाख मैनपावर सरकारी सेवाओं में जुड़ी
यूपी को जल्द मिलेगा नया डीजीपी, योगी सरकार ने UPSC को भेजी 42 IPS अधिकारियों की सूची
पीएम मोदी बोले – ‘मुलायम सिंह यादव विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे, उनका निधन मुझे पीड़ा देता है’
मैनचेस्टर टेस्ट : शुभमन गिल ने डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर की बराबरी की, बतौर कप्तान एक सीरीज में ठोके 4 शतक
डॉलर की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनावों से सोने-चांदी की कीमतों में आई तेज उछाल, जानें आज का भाव
TAGGED:Corona crisisindianew casespm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?