hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोरोना से बचाव : टीकाकरण की नई गाइडलाइंस के पहले ही दिन रिकॉर्ड 69 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > कोरोना से बचाव : टीकाकरण की नई गाइडलाइंस के पहले ही दिन रिकॉर्ड 69 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

कोरोना से बचाव : टीकाकरण की नई गाइडलाइंस के पहले ही दिन रिकॉर्ड 69 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन

Vinayak Barot
Last updated: June 21, 2021 6:13 pm
Vinayak Barot
Published: June 21, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 21 जून। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़ कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का असर अब ज्यादातर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बिल्कुल धीमा पड़ा चुका है। इस बीच सोमवार को कोरोनारोधी वैक्सिनेशन अभियान की नई गाइडलाइंस के लागू होते ही रिकॉर्ड टूट गया और दिनभर में 69 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की पहली या दूसरी डोज दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की है।

इसके पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपराह्न चार बजे ट्वीट कर जानकारी दी थी कि संशोधित नई गाइडलाइंस लागू होने के पहले ही दिन रिकॉर्ड 47 लाख वैक्सीन की डोज लोगों को दी गई है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन ड्राइव आगे है। वैक्सीनेशन ड्राइव में संशोधित गाइडलाइंस लागू होने के बाद रिकॉर्ड तोड़ 47 लाख कोविड वैक्सीन की डोज अब तक एक दिन में दी जा चुकी है।’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत सात मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन में घोषणा की थी कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून से 18 वर्ष और उससे ऊपर देश के सभी नागरिकों को केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त में कोरोनारोधी वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी।

नई गाइडलाइंस के अनुसार वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। देश में बन रही वैक्सीन में से 25 प्रतिशत निजी क्षेत्र के अस्पतालों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था जारी रहेगी।

इसके पूर्व 5 अप्रैल को 43 लाख लोगों को दी गई थी वैक्सीन

वैक्सिनेशन अभियान की बात करें तो इस वर्ष 16 जनवरी से इसकी शुरुआत हुई थी। सोमवार को इस अभियान का 157वां दिन था, जिस दौरान 69 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इस अभियान के दौरान गत पांच अप्रैल को 43,00,966 लोगों का टीकाकरण किया गया था, जो आज के पूर्व का दैनिक रिकॉर्ड था।

You Might Also Like

शिवसेना (UBT) ने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस-AAP से बनाई दूरी, चुनाव प्रचार करने नहीं जाएंगे उद्धव ठाकरे  
सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस – ‘लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं, डरने वाला नहीं हूं’
पेरिस ओलम्पिक : महिला गोल्फर अदिति अशोक ने T29 पर रहते हुए समाप्त किया अभियान, दीक्षा डागर T49 पर रहीं
अदानी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट ने सांघी इंडस्ट्रीज का किया अधिग्रहण
Fauja Singh Death: नहीं रहे 114 साल के मैराथन धावक फौजा सिंह, सड़क हादसे में मौत
TAGGED:CORONAindia
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?