1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश : पटाखा फैक्ट्री में आग से 8 लोगों की मौत, सीएम नायड़ू ने दिए जांच के आदेश
आंध्र प्रदेश : पटाखा फैक्ट्री में आग से 8 लोगों की मौत, सीएम नायड़ू ने दिए जांच के आदेश

आंध्र प्रदेश : पटाखा फैक्ट्री में आग से 8 लोगों की मौत, सीएम नायड़ू ने दिए जांच के आदेश

0
Social Share

विशाखापत्तनम, 13 अप्रैल। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुःख व्यक्त करने के साथ घटना की जांच के आदेश दिए और अधिकारियों से रिपोर्ट सौंपने को कहा।

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, ‘पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।’ उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। साथ ही मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा अपराह्न लगभग 12:45 बजे हुआ। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री नायडू ने गृह मंत्री अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी भी जताया दुःख

उधर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने भी घटना पर दुःख व्यक्त किया और सरकार से पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से पीड़ितों को हर संभव सहायता देने को भी कहा।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code