Homeहिन्दीचुनावबीएमसी चुनाव : भाजपानीत महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

बीएमसी चुनाव : भाजपानीत महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

मुंबई, 2 जनवरी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके महायुति गठबंधन के सहयोगियों ने 68 सीटें निर्विरोध जीत ली हैं। इनमें भाजपा के सर्वाधिक 44, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 22 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो उम्मीदवार शामिल हैं।

भाजपा के 44 व शिंदे सेना के 22 उम्मीदवार निर्वाचित

निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के 44 उम्मीदवारों में सबसे अधिक संख्या ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम से है। इसके बाद पुणे, पिंपरी चिंचवाड़, पनवेल, भिवंडी, धुले, जलगांव और अहिल्यानगर हैं। भाजपा नेताओं ने इस रुझान का श्रेय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की लोकप्रियता और राज्य इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चह्वाण की सफल चुनावी रणनीति को दिया।

भाजपा नेता केशव उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि राज्यभर में भाजपा और महायुति के 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जो शहरी स्थानीय निकायों में पार्टी की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

मुरलीधर मोहोल बोले – पुणे के अगले मेयर हमारी पार्टी से होंगे

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरलीधर मोहोल ने इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि पुणे के अगले महापौर उनकी पार्टी से होंगे। मोहोल ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य 125 सीटों पर जीत हासिल करना था, जिनमें से हम पहले ही दो सीट जीत चुके हैं, इसलिए 123 सीटें शेष हैं। दो सीट निर्विरोध जीती गईं। यह हमारी पार्टी के सुशासन का प्रमाण है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments