hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पश्चिम बंगाल- सीएम शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले, शासन व सुरक्षा इस सरकार की प्राथमिकता
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पश्चिम बंगाल- सीएम शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले, शासन व सुरक्षा इस सरकार की प्राथमिकता
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

पश्चिम बंगाल- सीएम शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले, शासन व सुरक्षा इस सरकार की प्राथमिकता

Revoi Editor
Last updated: May 12, 2026 3:58 am
Revoi Editor
Published: May 11, 2026
Share
SHARE

कोलकाता, 11 मई। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अगुआई वाली नवनिर्वाचित भाजपा सरकार की सोमवार को पहली कैबिनेट बैठक हुई। शुभेंदु के साथ सभी पांच कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में हुई इस बैठक के दौरान पांच बड़े फैसले किए गए।

पहली कैबिनेट बैठक में राज्य के मतदाताओं, चुनाव आयोग और इस विशाल चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया गया। वहीं सीएम शुभेंदु ने कहा कि शासन, सुरक्षा और डबल इंजन सरकार का रोडमैप इस सरकार की शीर्ष प्राथमिकता होगी।

कैबिनेट के पांच अहम फैसले इस प्रकार हैं –

  1. आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर राज्य में इसे लागू करने के लिए काम करेंगे। आयुष्मान भारत योजना से गरीब और कमजोर परिवारों को इलाज मिलता है। इसमें हर वर्ष पांच लाख रुपये तक सालाना कवरेज मिलता है। ये इलाज कैशलेस होता है।
  2. नियमों के अनुसार आईपीएस और आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रशिक्षण में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
  3. बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) तत्काल प्रभाव से राज्य में लागू हो गया। सीएम ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की अगुआई वाली पिछली सरकार ने संविधान का उल्लंघन करते हुए बीएनएस लागू नहीं किया था। आईपीसी और सीआरपीसी पर ही काम हो रहा था।
  4. बॉर्डर एरियाज में जमीन ट्रांसफर का काम आज से शुरू होगा। सीमा सुरक्षा बल (BSF) को 45 दिनों के अंदर जमीन स्थानांतरित की जाएगी।
  5. भाजपा के जिन 321 कार्यकर्ताओं ने बंगाल में जान गंवाई, उनके परिवारों की पूरी जिम्मेदारी सरकार लेगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने दावा किया है कि बंगाल में ममता सरकार के दौरान उसके 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हिंसा में हत्या हुई।

BSF को बांग्लादेश बॉर्डर फेंसिंग के लिए 45 दिनों के अंदर जमीन दी जाएगी

सीएम शुभेंदु ने कैबिनेट बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘बंगाल के सीमावर्ती जिलों में लगातार बदलती जनसंख्या को देखते हुए, हमारे मंत्रिमंडल ने सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को आवश्यक भूमि सौंपने की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। मुख्य सचिव और राज्य के भूमि एवं भू-राजस्व विभाग के सचिव को अगले 45 दिनों के भीतर भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है।’

उन्होंने बताया कि टीएमसी सरकार ने संविधान और जनता के साथ विश्वासघात किया और जान बूझकर बंगाल में जनगणना प्रक्रिया को रोके रखा ताकि महिलाओं के लिए आरक्षण को रोका जा सके। लेकिन अब मंत्रिमंडल ने राज्य में परिपत्र को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मंजूरी दे दी है।

नया आपराधिक कानून बीएनएस तत्काल प्रभाव से लागू

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) मतलब नया आपराधिक कानून, जो पूर्ववर्ती आईपीसी और सीआरपीसी की जगह ले रहा है। राज्य में टीएमसी सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर लागू नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में नए कानून को लागू करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है।

 

You Might Also Like

राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में आज में भजनलाल शर्मा लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद
जनवरी माह में क्रेडिट कार्ड खर्च में बढ़ोतरी, यूपीआई डिजिटल भुगतान में सबसे आगे
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 362 अंक उछला, निफ्टी फिर 25 हजार के पार
भोजपुरी देवी गीत ‘सर पे दुपट्टा राखेली’ पर डांस करते दिखे खेसारी लाल यादव
इसाक हरजोग होंगे इजरायल के 11वें राष्ट्रपति, नेतन्याहू का प्रधानमंत्री पद अब खतरे में
TAGGED:5 Major DecisionsBengal CMGovernance and SecurityGovernment's PrioritiesSuvendu AdhikariSuvendu's First Cabinet Meeting
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?