लोकसभा चुनाव : अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत वोटिंग, झारखंड सबसे आगे

नई दिल्ली, 1 जून। लोकसभा चुनाव के तहत सातवें व अंतिम चरण में शनिवार को दोपहर तीन बजे तक 49.68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ व सात राज्यों की कुल 57 सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 904 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में बंद होनी है। चार जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार अंतिम चरण में दोपहर तीन बजे तक 49.68 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। उस अवधि में झारखंड 60.14 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा जबकि बिहार फिसड्डी रहा, जहां 42.95 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

दोपहर तीन बजे तक विभिन्न राज्यों का मतदान प्रतिशत

  • बिहार : 42.95 प्रतिशत
  • चंडीगढ़ 52.61 प्रतिशत
  • हिमाचल प्रदेश : 58.41 प्रतिशत
  • झारखंड : 60.14 प्रतिशत
  • ओडिशा : 49.77 प्रतिशत
  • पंजाब : 46.38 प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश : 46.83 प्रतिशत
  • पश्चिम बंगाल : 58.46 प्रतिशत

शाम 6.30 बजे से एग्जिट पोल के नतीजे

सातवें व अंतिम चरण का मतदान शाम छह बजे खत्म हो जाएगा। इसके आधे घंटे बाद यानी 6.30 बजे से एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। विभिन्न एजेंसियों और टीवी चैनल्स द्वारा किए गए सर्वे के आधा पर जारी किए जाने वाले एग्जिट पोल से पता चलेगा कि क्या लगातार तीसरी बार सरकार बनाने को तत्पर NDA अबकी ‘400 पार’ करेगा या कांग्रेस की अगुआई में इंडी गठबंधन का सत्ता से वनवास खत्म होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular