hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश :  स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सहित 4 ठगी के आरोप में गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तर प्रदेश :  स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सहित 4 ठगी के आरोप में गिरफ्तार
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश :  स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सहित 4 ठगी के आरोप में गिरफ्तार

Vinayak Barot
Last updated: April 21, 2022 8:01 pm
Vinayak Barot
Published: April 21, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 21 अप्रैल। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को लखनऊ के हजरतगंज से राज्य के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा)  के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव और चार अन्य लोगों को नौकरी धोखाधड़ी घोटाले में गिरफ्तार किया।

एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से थाना हजरतगंज में पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। मुख्य आरोपित की पहचान अरमान खान के रूप में हुई है जबकि अन्य चार – असगर अली, मोहम्मद फैजी, विशाल गुप्त और अमित राव हैं। यह समूह सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अब तक सैकड़ों बेरोजगार युवकों को ठग चुका है।

आरोपित के पास से 7 मोबाइल फोन सहित कई जाली दस्तावेज बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से सात मोबाइल फोन, 57 हस्ताक्षरित चेक, पांच जाली पहचान पत्र, 22 जाली नियुक्ति पत्र, लखनऊ सचिवालय का प्रवेश पास, मार्कशीट, 14 व्यक्तियों के प्रमाण पत्र और एक महिंद्रा XUV 700 जब्त की है, जिसका कोई पंजीकरण नंबर नहीं है।

स्वामी प्रसाद बोले – अरमान कभी भी निजी सचिव नहीं रहा

इस बीच पिछली भाजपा सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘पकड़ा गया अरमान खान कभी भी मेरा निजी सचिव नहीं रहा। किसी भी मंत्री का निजी सचिव सरकारी कर्मचारी होता है। मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है।’ उन्होंने कहा कि अरमान खान श्रम विभाग के बोर्ड में संविदा पर कम्प्यूटर आपरेटर पद पर अस्थायी कर्मचारी था। वह बहुजन समाज पार्टी और बाद में भाजपा में कार्यकर्ता रह चुका है।

गौरतलब है कि प्रमुख ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने फाजिलनगर से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

गिरफ्तार ठग अब तक नौकरी दिलाने के नाम पर कर चुके हैं करोड़ों रुपये का वारा न्यारा

वहीं उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार गिरफ्तार लोग अब तक करोड़ों रुपये का वारा न्यारा कर चुके हैं। पूछताछ पर असगर अली ने बताया कि वह देवरिया का रहने वाला है और आउट सोर्सिंग पर कई विभागों में कार्य करता रहा है। वह सरकारी पत्र एवं विभागों की जानकारी रखता है। सचिवालय में अरमान (पूर्व मंत्री के निजी सचिव) के माध्यम से इसकी आसानी से पहुंच थी।

गोरखपुर, आजमगढ, सुल्तानपुर इलाहाबाद आदि जिलों के लड़के असगर से मिलते थे। असगर ने बताया कि उसका साथी अरमान पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का निजी सचिव रहा है, जिसका वेतन श्रम विभाग द्वारा आहरित होता रहा है। बयान के मुताबिक अरमान खान समय-समय पर विभिन्न बहानों से पूर्व मंत्री को अभ्यर्थियों से मिलवाता रहता था।

You Might Also Like

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: गिरफ्तार आरोपियों के फोन में मिली बेटे जीशान की फोटो, सिपाही निलंबित
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी : भारत की बांग्लादेश पर बड़ी जीत में दिलप्रीत की हैट्रिक
पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारत-पाक मैच से हुई करोड़ों की कमाई पर उठाए सवाल, पहलगाम पीड़ित को लेकर कह दी ये बड़ी बात
Satish Kaushik Death Case: महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने शुरू की नए सिरे से जांच
भाषण के दौरान नाराज हुए खड़गे, शोर मचा रहे कार्यकर्ताओं से बोले – सुनना है..सुनो नहीं तो बाहर चले जाओ’
TAGGED:-sp-leader4 arrested for cheatingSwami Prasad Mauryauttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?