hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वडोदरा पुल हादसा : 4 इंजीनियर तत्काल प्रभाव से निलंबित, अन्य पुलों की जांच के भी आदेश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > वडोदरा पुल हादसा : 4 इंजीनियर तत्काल प्रभाव से निलंबित, अन्य पुलों की जांच के भी आदेश
राष्ट्रीयहिन्दी

वडोदरा पुल हादसा : 4 इंजीनियर तत्काल प्रभाव से निलंबित, अन्य पुलों की जांच के भी आदेश

Revoi Editor
Last updated: July 11, 2025 2:11 am
Revoi Editor
Published: July 11, 2025
Share
SHARE

वडोदरा, 10 जुलाई। वडोदरा के महिसागर नदी पर निर्मित चार दशक पुराने पुल का हिस्सा ढहने के बाद गुजरात सरकार हरकत में आ गई है। सीएम भूपेंद्रभाई पटेल की ओर से हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश के अनुपालन में विशेषज्ञ टीम ने गुरुवार को रिपोर्ट पेश की, जिसके बाद चार इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

गंभीरा पुल हादसे में मृतकों की संख्या 17 तक जा पहुंची

इस बीच गंभीरा पुल हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 17 तक जा पहुंचा है जबकि कम से कम तीन लोग अब भी लापता हैं। बुधवार को सुबह हादसे में शुरुआती तौर पर 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। बाद में तीन शव और बरामद किए गए जबकि गुरुवार को भी चार शव बरामद किए गए।

दरअसल, सीएम भूपेंद्र पटेल ने हादसे की विस्तृत और गहन हाई लेवल जांच के आदेश दिए थे। विशेषज्ञों की एक टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे रिपेयर, इंस्पेक्शन और क्वालिटी चेक को लेकर रिपोर्ट पेश करनी थी। प्रारंभिक जांच के बाद एक्सपर्ट की कमेटी ने चार इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय की। इसका संज्ञान लेते हुए चारों इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनके नाम एनएम नाइकवाला (कार्यपालक अभियंता), यूसी पटेल (उप-कार्यपालक अभियंता), आरटी पटेल (उप-कार्यपालक अभियंता) और जेवी शाह (सहायक अभियंता) हैं। वहीं सीएम भूपेंद्र पटेल ने राज्य के अन्य पुलों का भी तत्काल और गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि आणंद और वडोदरा शहर को जोड़ने वाले इस चार दशक पुराने पुल का कुछ हिस्सा बुधवार सुबह भरभराकर नदी में गिर गया था। वहां से गुजर रहे कई वाहन नदी में जा गिरे थे। वडोदरा के कलेक्टर अनिल धामेलिया के अनुसार- ‘एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नदी के भीतर चार किलोमीटर तक व्यापक स्तर पर खोजबीन कर रही हैं। अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं।

You Might Also Like

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 362 अंक उछला, निफ्टी फिर 25 हजार के पार
मुलायम सिंह की हालत अभी भी नाजुक, दोपहर में अस्पताल जारी कर सकता है हेल्थ बुलेटिन
मोदी के इंजन को बदलने की जरुरत है, इसलिए उन्हें वापस गुजरात भेजें, उद्धव ने किया आह्वान
पटना में विपक्षी दलों की बैठक में ‘प्रधानमंत्री पद’ को लेकर नहीं हुई कोई चर्चा, बोले शरद पवार
TAGGED:4 engineers suspendedorders to investigate other bridges tooVadodara bridge accident
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?