1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : दिनभर में 3.47 लाख मरीज स्वस्थ, सक्रिय मामलों की संख्या 21 लाख  
भारत में कोरोना संकट : दिनभर में 3.47 लाख मरीज स्वस्थ, सक्रिय मामलों की संख्या 21 लाख  

भारत में कोरोना संकट : दिनभर में 3.47 लाख मरीज स्वस्थ, सक्रिय मामलों की संख्या 21 लाख  

0
Social Share

नई दिल्ली, 28 जनवरी। देश में कोविड-19 के नए मामलों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। इस क्रम में लगातार चौथे दिन जहां तीन लाख से कम कुल 2,51,209 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई वहीं लगातार दूसरे दिन तीन लाख ज्यादा कुल 3,47,443 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। हालांकि दिनभर में 570 मौतें भी हुईं, जिनमें केरल का 57 बैकलॉग जोड़कर 27 जनवरी की तिथि में कुल मौतों की संख्या 627 दर्शाई गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बुधवार के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में 35,175 की गिरावट रही। यही वजह रही कि दैनिक पॉजिटिविट रेट गिरकर 15.88 फीसदी रह गया, जो 24 घंटे पहले बढ़कर 19.50 हो गया था।

रिकवरी रेट 93.60 फीसदी, एक्टिव केस में 96 हजार की कमी

इसी क्रम में रिकवरी रेट बढ़कर 93.60 फीसदी हो गया जबकि मृत्यु दर घटकर 1.21 रह गई है। इसी क्रम में एक्टिव रेट तनिक गिरावट के साथ 5.18 फीसदी पर है। दिनभर में 96,861 एक्टिव केस घटे। इसके साथ ही गुरुवार की रात तक देश में कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या 21 लाख के करीब कुल 21,05,611 बची थी।

एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस वाले राज्य

कर्नाटक – एक्टिव केस 3,28,741     नए केस 38,083

केरल –     एक्टिव केस 3,10,202     नए केस 51,739

महाराष्ट्र – एक्टिव केस 2,91,247    नए केस 25,425

तमिलनाडु – एक्टिव केस 2,13,534  नए केस 28,515

गुजरात – एक्टिव केस 1,17,884     नए केस 12,911

आंध्र प्रदेश – एक्टिव केस 1,09,493 नए केस 13,474

377 दिनों में टीकाकरण का आंकड़ा 164 करोड़ के पार

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 377 दिनों में अब तक 164 करोड़ से ज्यादा कुल 1,64,44,73,216 लोगों को कोविडरोधी टीके की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें बीते 24 घंटे के दौरान 57,35,692 लोगों ने टीकाकरण का लाभ उठाया। उधर आईसीएमआर के अनुसार 27 जनवरी को कुल 15,82,307 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक 72.37 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code