hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा मामले में 230 लोग गिरफ्तार, दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में काररवाई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तर प्रदेश : जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा मामले में 230 लोग गिरफ्तार, दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में काररवाई
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा मामले में 230 लोग गिरफ्तार, दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में काररवाई

Vinayak Barot
Last updated: June 11, 2022 4:31 pm
Vinayak Barot
Published: June 11, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 11 जून। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा को लेकर अब तक 230 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न जिलों में हुई हिंसा के सिलसिले में 230 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, सहारनपुर में 48, अंबेडकरनगर में 28, मुरादाबाद में 25 और फिरोजाबाद में आठ गिरफ्तारियां शामिल हैं।

नष्ट हुई संपत्तियों की न्यायिक प्रक्रिया के तहत वसूली भी का जाएगी

उन्होंने बताया कि इन सभी जिलों में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में काररवाई होगी तथा उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को जो क्षति हुई है, उसकी वसूली भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और सहारनपुर समेत कई जिलों में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जुमे की नमाज के बाद लोगों ने नारेबाजी और पथराव किया था।

प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर व लखनऊ जिलों में हुआ था प्रदर्शन और पथराव

लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर और लखनऊ जिलों से नमाज के बाद नारेबाजी की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक लखनऊ के चौक इलाके में स्थित टीले वाली वाली मस्जिद के अंदर भी कुछ देर के लिए नारेबाजी हुई थी।

सहारनपुर से मिली सूचना के अनुसार नमाज के बाद कुछ लोगों ने हाथों मे तख्तियां लेकर नारेबाजी की थी। नेहरू बाजार इलाके में कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जबकि देवबंद में नमाज के बाद मदरसे के कुछ छात्रों ने पोस्टर—बैनर लेकर नारेबाजी की थी।

गौरतलब है कि गत तीन जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर के कुछ हिस्सों में भी हिंसा भड़क गई थी, जब एक समुदाय के सदस्यों ने नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के विरोध में दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया था और इस दौरान ईंट-पत्थर फेंके गए थे।

You Might Also Like

बॉलीवुड : आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ इस दिन होगी रिलीज
यूपी हेल्थ टेक कॉन्क्लेव में बोले सीएम योगी- स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में UP है सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार
टी20 सीरीज : टीम इंडिया ने ली बढ़त, पहले मैच में 5 विकेट से हारा विश्व कप उपजेता न्यूजीलैंड
लखनऊ में बड़ा हादसा: रेलवे कालोनी में मकान की छत गिरने से तीन बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत
दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने मंत्रिमंडल को दिलाई शपथ
TAGGED:230 people arrested for violenceaction in gangster actFriday prayersuttar pradesh
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में वाराणसी से पर्चा भरा, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 14, 2024
राज्यवर्धन राठौर का राहुल पर तंज – जूनियर कॉपी राइटर भी उनका फोन कॉपी नहीं करना चाहेगा
WEF 2025 : दुनिया के 25 देश प्लास्टिक प्रदूषण और क्लाइमेट चेंज के खिलाफ हुए एकजुट
Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध
जयशंकर ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को दी चेतावनी – ‘भारत को बुरे पड़ोसियों से अपना बचाव करने का अधिकार’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?