1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी में 14 आईएएस अफसरों के तबादले, 10 जिलों को मिले नए जिलाधिकारी
यूपी में 14 आईएएस अफसरों के तबादले, 10 जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

यूपी में 14 आईएएस अफसरों के तबादले, 10 जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

0
Social Share

लखनऊ, 18 सितम्बर। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने शनिवार की रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए 10 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की है। शासन से मिली जानकारी के अनुसार हरदोई, बाराबंकी, मिर्जापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही और संतकबीरनगर में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं।

यूपी शासन से शनिवार देर रात जारी तबादला सूची के अनुसार बाराबंकी के जिलाधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह को झांसी मंडल का प्रभारी आयुक्त और गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को इसी पद पर हरदोई भेजा गया है। वहीं हरदोई के जिलाधिकारी अविनाश सिंह को जिलाधिकारी बाराबंकी बनाकर भेजा गया है।

संतकबीरनगर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को जिलाधिकारी मिर्जापुर और भदोही की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को जिलाधिकारी गाजीपुर बनाया गया है। इसी प्रकार मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल अब आगरा जिलाधिकारी बन गए हैं।

वीडीए की उपाध्‍यक्ष ईशा दुहन अब जिलाधिकारी चंदौली वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की उपाध्‍यक्ष ईशा दुहन को जिलाधिकारी चंदौली नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे को जिलाधिकारी मथुरा, मीरजापुर के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को जिलाधिकारी पीलीभीत और अलीगढ़ नगर निगम के आयुक्त गौरांग राठी को जिलाधिकारी भदोही बनाया गया है।

स्थानांतरण सूची के अनुसार गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह को जिलाधिकारी संतकबीरनगर का पद दिया गया है। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह को प्रभारी सचिव राजस्‍व विभाग बनाया गया है। उनके अलावा राहत आयुक्‍त और सचिव राजस्‍व विभाग रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्‍त समेत कई महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी दी गई है। आवास आयुक्‍त अजय चौहान को सचिव लोक निर्माण के पद पर तैनात किया गया है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code