hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वडोदरा में हादसा : हरणी झील में नौका पलटने से पिकनिक मनाने गए 13 छात्रों और 2 शिक्षकों की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > वडोदरा में हादसा : हरणी झील में नौका पलटने से पिकनिक मनाने गए 13 छात्रों और 2 शिक्षकों की मौत
राष्ट्रीयहिन्दी

वडोदरा में हादसा : हरणी झील में नौका पलटने से पिकनिक मनाने गए 13 छात्रों और 2 शिक्षकों की मौत

Vinayak Barot
Last updated: January 19, 2024 2:32 am
Vinayak Barot
Published: January 19, 2024
Share
SHARE

वडोदरा, 18 जनवरी। गुजरात में वडोदरा के हरणी झील  में गुरुवार की दोपहर नौका पलटने से 13 बच्चों और दो शिक्षकों सहित 15 लोगों की मौत हो गई। सभी बच्चे वडोदरा के न्यू सनराइज स्कूल के छात्र थे और झील पर पिकनिक मनाने आए थे। क्षमता से अधिक लोगों के नाव पर सवार होने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी व सीएम पटेल ने हादसे पर जताया दुख, मुआवजे का एलान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताया। पीएम मोदी और सीएम पटेल ने मृतकों के परिवारीजनों के लिले मुआवजे की भी घोषणा की।

न्यू सनराइज स्कूल के बच्चे झील घूमने गए थे, नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू सनराइज स्कूल के करीब 82 बच्चे झील घूमने गए थे। इनमें से 23 छात्र और चार शिक्षक समेत कुल 27 लोग 16 लोगों की क्षमता वाली नौका पर सवार थे। बच्चे बोट सवारी का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक नौका पलट गई और सभी गंदे पानी में डूब गए। इनमें से किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इसका नतीजा यह हुआ कि झील में डूबने से 13 मासूम बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई जबकि 12 लोगों को बचा लिया गया है और अस्पताल में भर्ती किया गया है।

વડોદરા ખાતે હોસ્પિટલમાં સારવાર લઈ રહેલ હરણી તળાવ દુર્ઘટનાના ઈજાગ્રસ્તો, તેમના સ્વજનો તથા તબીબો સાથે વાતચીત કરીને તેમને મળી રહેલ સારવાર અંગે જાણકારી મેળવી.

ઈજાગ્રસ્તોના પરિવારજનોને દુ:ખની આ ઘડીમાં રાજ્ય સરકાર તેમની પડખે હોવાની તથા સરકાર તરફથી શક્ય તમામ મદદની ખાતરી આપી. pic.twitter.com/sbxs5McAMy

— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) January 18, 2024

बच्चों के परिजनों से मिले सीएम भूपेंद्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस घटना में जान गंवाने वाले बच्चोंके परिजनों से मुलाकात की। इसके पू्र्व उन्होंने घटनास्थल का भी दौरा किया और अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बाद में इस घटना की उच्चस्तरीय जांच वडोदरा के जिलाधिकारी को सौंपी। विस्तृत रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर राज्य सरकार को सौंपी जाएगी।

હરણી તળાવની દુર્ઘટનાના સ્થળે પહોંચીને રાહત-બચાવ કામગીરીનું પ્રત્યક્ષ નિરીક્ષણ કરીને તંત્રને જરૂરી સૂચનાઓ આપી. pic.twitter.com/Xedfd4rJZX

— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) January 18, 2024

राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यक्त की शोक संवेदना

इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे में मृत बच्चों और अध्यापकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘गुजरात के वडोदरा में नाव दुर्घटना में बच्चों और अध्यापकों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और बचाव कार्य की सफलता की कामना करती हूं।’

गुजरात के वडोदरा में नाव दुर्घटना में बच्चों और अध्यापकों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और बचाव कार्य की सफलता की कामना करती हूं।

— President of India (@rashtrapatibhvn) January 18, 2024

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की। पीएमओ ने एक्स पर लिखा, ‘वडोदरा की हरनी झील में एक नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

Distressed by the loss of lives due to a boat capsizing at the Harni lake in Vadodara. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. May the injured recover soon. The local administration is providing all possible assistance to those affected.

An ex-gratia…

— PMO India (@PMOIndia) January 18, 2024

सीएम पटेल ने किया मुआवजे का एलान

वहीं, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी घटना पर दुख और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से बच्चों के डूबने से बहुत दुख हुआ। मैं अपनी जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दयालु ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दें।’

હરણી તળાવની દુર્ઘટનાની ઉચ્ચસ્તરીય તપાસ કરવાનો નિર્ણય રાજ્ય સરકારે કર્યો છે. આ ઘટનાની વડોદરા જિલ્લા મેજિસ્ટ્રેટશ્રી દ્વારા તપાસ હાથ ધરવામાં આવશે.

આ દુર્ઘટનામાં થયેલ બેદરકારી અક્ષમ્ય છે. કયા સંજોગોમાં, કયા કારણોથી અને કોની બેજવાબદારીના લીધે આ ઘટના બની તેની તપાસ કરવામાં આવશે.

— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) January 18, 2024

सीएम ने कहा, ‘मैं हरणी झील की त्रासदी से बहुत दुखी हूं। यह कल्पना करना कठिन है कि जब समय मासूम बच्चों को उनके माता-पिता से दूर कर देता है तो उनके दिल पर क्या गुजरती होगी। मैं सिस्टम के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हूं और अन्य कार्यक्रम स्थगित कर वडोदरा के लिए रवाना हो रहा हूं। फिलहाल सिस्टम के जरिए आपातकालीन राहत-बचाव और इलाज का काम जारी है। हम सभी महसूस करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।’

હરણી તળાવની દુર્ઘટનામાં તંત્ર દ્વારા રાહત-બચાવ અને સારવારની કામગીરી ચાલુ છે. રાજ્ય સરકાર આ દુર્ઘટનામાં જાન ગુમાવનાર પ્રત્યેક મૃતકના પરિવારજનને રૂ. 4 લાખ અને ઈજાગ્રસ્તોને રૂ. 50,000 ની સહાય કરશે.

— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) January 18, 2024

उन्होंने आगे कहा, ‘हरणी झील त्रासदी में सिस्टम द्वारा राहत-बचाव और उपचार कार्य जारी है। राज्य सरकार इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को चार लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देगी।’

You Might Also Like

यूपी : सीएम योगी अपने मंत्रियों संग देखेंगे अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’, लखनऊ में स्पेशल स्क्रीनिंग
केरल में गर्मी का कहर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने लोगों से किया ‘सेल्फ लॉकडाउन’ का आह्वान
सीवीसी मुद्दे पर बीसीसीआई को मिली रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट का फैसला : तलाकशुदा मुस्लिम महिला शादी में पति को दिए गए तोहफे वापस पाने की हकदार
एग्जिट पोल के अनुमान : पश्चिम बंगाल में टीएमसी का सिंहासन छीनने को तैयार भाजपा
TAGGED:13 students and 2 teachers diedboat capsized in Harni LakeTragedy in Vadodara's Harni Lake
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?