1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र : उद्धव और एकनाथ शिंदे के समर्थक आपस में भिड़े, विधायक पर लगा गोली चलाने का आरोप
महाराष्ट्र : उद्धव और एकनाथ शिंदे के समर्थक आपस में भिड़े, विधायक पर लगा गोली चलाने का आरोप

महाराष्ट्र : उद्धव और एकनाथ शिंदे के समर्थक आपस में भिड़े, विधायक पर लगा गोली चलाने का आरोप

0
Social Share

मुंबई, 11 सितम्बर। महाराष्ट्र में शिंदे बनाम ठाकरे की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब सीएम एकनाथ शिंदे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई है। मुंबई के प्रभादेवी इलाके में दोनों गुटों के कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां तक कि ठाकरे गुट की तरफ से आरोप लगाया गया है कि, शिंदे गुट विधायक सदासर्वांकर ने दो राउंड फायरिंग भी की। ऐसे ही कई आरोप दूसरे पक्ष की तरफ से भी लगाए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने काररवाई शुरू कर दी है।

पुलिस हिरासत में ठाकरे गुट के कार्यकर्ता

जानकारी के मुताबिक शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने ह्वाट्सएप ग्रुप पर ठाकरे गुट को लेकर आपत्तिजनक बात लिखी, जिसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए। गणेश विसर्जन के वक्त भी दोनों गुटों में आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले। घटना कल देर रात की है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर काररवाई शुरू कर दी है। ठाकरे गुट के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

शिंदे गुट के लोगों के खिलाफ काररवाई नहीं करने का पुलिस पर आरोप

बताया गया है कि मुंबई के प्रभादेवी इलाके में शिंदे और ठाकरे गुट के समर्थकों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिंदे गुट के महेश तेलवने की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि ठाकरे गुट की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस शिंदे गुट के लोगों के खिलाफ काररवाई नहीं कर रही है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code