1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. आचार्य कृपलानी और मौलाना अबुल कलाम आजाद की जन्म जयंती आज, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
आचार्य कृपलानी और मौलाना अबुल कलाम आजाद की जन्म जयंती आज, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

आचार्य कृपलानी और मौलाना अबुल कलाम आजाद की जन्म जयंती आज, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

0
Social Share

नई दिल्ली, 11 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी आचार्य जे. बी. कृपलानी और मौलाना अबुल कलाम आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कृपलानी और आजाद, दोनों ही कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आचार्य कृपलानी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह भारत के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साथ ही बुद्धिमत्ता, अखंडता व साहस के प्रतीक थे। वह लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आचार्य कृपलानी अन्याय से लड़ने से नहीं डरते थे। हम एक ऐसे भारत के उनके महान दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं जो समृद्ध व मजबूत हो और जहां गरीब और हाशिए के लोग सशक्त हों।’’

मौलाना अबुल कलाम आजाद को याद करते हुए मोदी ने स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री को गहन विचारक और उत्कृष्ट लेखक बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज उनकी जयंती पर हम मौलाना आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्हें ज्ञान के प्रतीक और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है। वह एक गहन विचारक और उत्कृष्ट लेखक भी थे। हम एक विकसित और सशक्त भारत के लिए उनके दृष्टिकोण से प्रेरित हैं।’’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code