Site icon hindi.revoi.in

पश्चिम बंगाल : सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रिमंडल सहयोगियों के बीच किया विभागों का बंटवारा

Social Share

कोलकाता, 11 मई। पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कैबिनेट की पहली बैठक के कुछ घंटे बाद अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया। इनमें प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को पंचायती राज विकास विभाग का जिम्मा सौंपा गया है जबकि अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य विधायकों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई भाजपा नेताओं की मौजूदगी में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर शपथ ग्रहण किया था। इनमें दिलीप घोष, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू, अग्निमित्रा पॉल और निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं।

मंत्रियों के विभाग

पश्चिम बंगाल – सीएम शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले, शासन व सुरक्षा इस सरकार की प्राथमिकता

इससे पहले पश्चिम बंगाल की नवगठित सरकार ने सोमवार को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में अपनी पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक के बाद सरकार ने प्रशासनिक, सुरक्षा एवं कल्याण संबंधी उपायों की एक विस्तृत रुपरेखा तैयार की, जिसमें भारत-बंगलादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल को भूमि हस्तांतरित करना और राज्य में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना सहित केंद्र की विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं को शुरू करना शामिल है।

Exit mobile version