Site icon hindi.revoi.in

IPL इतिहास का सबसे बड़ा दिन : कीर्तिमानों की झड़ी के बीच दो मैचो में उड़ गए 986 रन, 59 छक्के, 96 चौके

Social Share

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। भारतीय क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय महोत्सव यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19 वर्षीय इतिहास में शनिवार (25 अप्रैल, 2026) सबसे बड़ा दिन बनकर उभरा, जब डबल हेडर के दोनों मैच गेंदबाजों के लिए जहां दुःस्वप्न बन तो बल्लेबाज तूफानी बारिश करने में सफल रहे।

एक दिन में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड

दरअसल, पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) और फिर राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मुकाबलों में चार टीमों ने 17 विकेटों के पतन पर कुल 985 रन उड़ा डाले, जिनमें  59 छक्के और 96 चौके शामिल थे। यह एक दिन में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है। इसके अलावा आठ बल्लेबाजों ने 50 प्लस स्कोर भी बनाए। इनमें दो शतक भी शमिल थे।

आईपीएल-19 : रनों की बारिश में राहुल का शतक व्यर्थ, पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा कर DC को हराया

पंजाब किंग्स ने किया रिकॉर्ड लक्ष्य का सफल पीछा

पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब ने 2-265 रनों का विशाल लक्ष्य 18.5 ओवरों में ही चार विकेट खोकर हासिल कर लिया, जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल चेज बन गया।

एसआरएच ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा सफल चेज किया

वहीं दूसरा मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। वहां हैदराबाद ने 6-229 रनों के विशाल लक्ष्य को 18.3 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। ये आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा सफल चेज था।

आईपीएल-19 : अभिषेक-किशन ने वैभव के तूफानी शतक पर पानी फेरा, सनराइजर्स ने रॉयल्स को फिर दी पटखनी

8 बल्लेबाजों ने बनाए 50 प्लस स्कोर

दोनों मैच में कीर्तिमानों की ऐसी सुनामी देखने को मिली, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दोनों मैच में कुल आठ बल्लेबाजों ने 50 प्लस का स्कोर बनाया, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने सिर्फ 67 गेंदों पर 152 रन बनाए, जो आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है। वहीं जयपुर में वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 36 गेंदों पर 103 रनों की तूफानी पारी खेली, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा तीव्रतम शतक था। इसके अलावा छह बल्लेबाजों ने आक्रामक अर्धशतकीय प्रहार किए।

59 छक्के और 96 चौके

इस दौरान दोनों मैच में कुल मिलाकर 59 छक्के और 96 चौके लगे। इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा बाउंड्री का रिकॉर्ड भी बन गया। जयपुर के मैच में 26 छक्के और 47 चौके लगे जबकि दिल्ली में 33 छक्के और 49 चौके लगे।

पारी के पहले ओवर में 4 छक्के लगाने का रिकॉर्ड

टी20 में पारी के पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने लगातार चार छक्के लगाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। इसके साथ वह ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के प्रफुल्ल हिंगे के पहले ओवर की आखिरी चार गेंद पर छक्के लगाए।

दोनों मैचों के मुख्य आकर्षण

Exit mobile version