1. Home
  2. Tag "Delhi government"

केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने वाले विधेयक को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 22 मार्च। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने वाले विधेयक पर मुहर लगा दी है। अब इसी हफ्ते यह बिल संसद में लाया जा सकता है। विधेयक के संसद में पास पर दिल्ली में सिर्फ एक मेयर होगा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीनों […]

दिल्ली सरकार का फैसला : कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान दर्ज 17 मामले वापस लेने की मंजूरी

नई दिल्ली, 1 मार्च। दिल्ली सरकार ने पिछले वर्ष कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान यहां पुलिस द्वारा दर्ज किए गए 17 मामलों को वापस लेने की मंजूरी दे दी है। इनमें गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा से संबंधित एक मामला भी शामिल है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह […]

होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीज़ों को योग कराएगी दिल्ली सरकार

नई दिल्ली, 11 जनवरी। दिल्ली सरकार ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीज़ों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए योग कराने का निर्णय लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान करते हुए मंगलवार को कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीज़ों के लिए हर रोज आठ क्लासेस होंगी। सुबह छह […]

ओमिक्रॉन का खतरा – दिल्ली सरकार ने भी रात्रिकालीन कर्फ्यू की घोषणा की

नई दिल्ली, 26 दिसंबर। कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत के बीच संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंतित दिल्ली सरकार ने भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात सहित अन्य राज्यों की भांति राष्ट्रीय राजधानी में 27 दिसंबर से रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू करने की घोषणा कर दी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग […]

दिल्ली : केजरीवाल सरकार ने एक माह बाद घटाया वैट, अब 8 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल

नई दिल्ली, 1 दिसंबर। केंद्र सरकार की ओर से दीपावली की पूर्व संध्या यानी तीन नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा के लगभग एक माह बाद अरविंद केजरीवाल सरकार ने भी दिल्लीवासियों को राहत देते हुए पेट्रोल के दाम कम कर दिए हैं। इस क्रम में बुधवार को हुई कैबिनेट […]

दिल्ली सरकार का स्कूल देश में अव्वल : सिसोदिया

नई दिल्ली, 18 नवम्बर। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश भर के सरकारी स्कूलों की रेटिंग में दिल्ली सरकार का स्कूल पहले नम्बर पर है। श्री सिसोदिया ने इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2021-2022 की लिस्ट साझा करते हुए आज ट्वीट कर कहा ‘’देश भर के सरकारी स्कूलों की रेटिंग में पहले नम्बर पर […]

दिल्ली में वायु प्रदूषण : 1000 अतिरिक्त सीएनजी बसें उतारी जाएंगी, सिर्फ गैस आधारित उद्योगों को अनुमति

नई दिल्ली, 17 नवंबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या से निजात पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दिल्ली सरकार ने भी कई कदम उठाए हैं। इस क्रम में कुछ अपवादोँ को छोड़ दिल्ली में 21 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया […]

प्रदूषण से बिगड़ी दिल्ली की सेहत :  स्कूल एक हफ्ते के लिए बंद, सरकारी दफ्तरों में ‘घर से काम’

नई दिल्ली, 13 नवंबर। कोरोना महामारी के चलते लगभग डेढ़ वर्ष तक बंद रहे दिल्ली के स्कूल-कॉलेज एक बार फिर बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं। इसकी वजह प्रदूषण के चलते राष्ट्रीय राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीए) की लगादार बिगड़ती सेहत है। 15 नवंबर से प्रभावी होगा केजरीवाल सरकार का फैसला फिलहाल दिल्ली […]

दिल्ली में धूल प्रदूषण को काबू करने के लिए पानी का छिड़काव करा रही सरकार : गोपाल राय

नई दिल्ली, 6 नवम्बर। राष्ट्रीय राजधानी में धूल प्रदूषण को काबू करने के लिए कई जगहों पर बड़े स्मॉग गन लगाए गए हैं और 114 टैंकर लगाकर पूरी दिल्ली में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को यह जानकारी दी। पानी के छिड़काव के […]

दिल्ली : सार्वजनिक स्थानों पर छह पूजा के लिए दी जा सकती है अनुमति, डीडीएमए की बैठक 27 को

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। कोरोना संक्रमण के लगातार कम होते मामलों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में नदी किनारे, जलाशयों और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा को लेकर लागू प्रतिबंध हटाया जा सकता है। इस बाबत फैसले के लिए आगामी 27 अक्टूबर को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक आहूत की गई […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code