1. Home
  2. Tag "Cricket"

कोलकाता टेस्ट : अपने ही स्पिन जाल में फंसी टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका की भारतीय धरती पर 15 वर्षों में पहली जीत

कोलकाता, 16 नवम्बर। कभी स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी की महारत रखने वाली टीम इंडिया को हालिया महीनों में घरेलू मैदान पर एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी, जब दक्षिण अफ्रीका ने साइमन हार्पर (4-21) सहित अन्य स्पिनर्स की मारक गेंदबाजी के सहारे रविवार को यहां ईडन गार्डन्स में ढाई दिनों के भीतर समाप्त […]

कप्तान शुभमन गिल वुडलैंड्स अस्पताल की ICU में भर्ती, कोलकाता टेस्ट में अब खेलना मुश्किल

कोलकाता, 15 नवम्बर। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे प्रथम टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब बल्लेबाजी के दौरान कप्तान शुभमन गिल चार रनों के निजी स्कोर पर गर्दन में खिंचाव के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए और बाद में उन्हें स्थानीय वुडलैंड्स […]

कोलकाता टेस्ट : गेंदबाजों के वर्चस्व के बीच ईडन गार्डंस तीसरे ही दिन परिणाम देने को तत्पर

कोलकाता, 15 नवम्बर। गेंदबाजों के वर्चस्व के बीच ईडन गार्डंस ने जिस प्रकार पहले दो दिनों में कुल 26 विकेटों का पतझड़ दिखाया, उसके मद्देनजर यह कहने में कोई हर्ज नहीं कि यहां भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा प्रथम टेस्ट मैच तीसरे ही दिन परिणाम देने को तत्पर हो चुका है। […]

कोलकाता टेस्ट : बुमराह एंड कम्पनी के सामने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रनों पर सिमटी

कोलकाता, 14 नवम्बर। दुनिया के तीव्रतम पेसरों में शुमार जसप्रीत बुमराह (5-27) की अगुआई में गेंदबाजों ने शुक्रवार को यहां ईडन गार्डन्स में ऐसा जलवा बिखेरा कि दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 ओवरों में 159 रनों पर ही जा सिमटी। टीम इंडिया ने तीसरे सत्र के बचे समय में एक विकेट पर 37 रन […]

ऋषभ पंत का चोट से वापसी के बाद इमोशनल मैसेज, रिकवरी और कमबैक को लेकर की दिल की बात

कोलकाता, 13 नवंबर। ऋषभ पंत चार महीने के अंतराल के बाद शुक्रवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से भारतीय टीम में वापसी करेंगे और यह विकेटकीपर बल्लेबाज चोट से उबरने के बाद फिर से क्रिकेट खेलने पर काफी खुश है। जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान […]

इस्लामाबाद विस्फोट के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भयभीत, 8 खिलाड़ियों का स्वदेश लौटने का फैसला

रावलपिंडी, 12 नवम्बर। सम्प्रति पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम के आठ खिलाड़ियों ने इस्लामाबाद में एक दिन पूर्व हुए बम धमाके के बाद सुरक्षा चिंताओं के चलते घर लौटने का फैसला किया है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के एक सूत्र ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। इस घटना के कारण रावलपिंडी में गुरुवार को निर्धारित […]

रणजी ट्रॉफी : मेघालय के आकाश ने रचा इतिहास, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जड़ा तीव्रतम पचासा, एक ओवर में 6 छक्के भी ठोके

सूरत, 9 नवम्बर। मेघालय के क्रिकेटर आकाश कुमार चौधरी ने रविवार को ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, जब उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट-ग्रुप मैच के दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तीव्रतम अर्धशतक जड़ दिया। यहां पिठवाला स्टेडियम में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे 25 वर्षीय आकाश […]

विश्व चैम्पियन महिला क्रिकेट टीम की सदस्य ऋचा घोष बनीं DSP, सीएम ममता ने ‘बंग भूषण’ सम्मान भी प्रदान किया

कोलकाता, 8 नवम्बर। ICC महिला विश्व कप चैम्पियन भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को पश्चिम बंगाल पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद देकर सम्मानित किया गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को उन्हें यह नियुक्ति पत्र क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के सम्मान समारोह में खुद अपने हाथों […]

BCCI सचिव सैकिया बोले – पीसीबी के साथ गतिरोध खत्म, एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर विकल्पों पर काम करेंगे

नई दिल्ली, 8 नवम्बर। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ गतिरोध खत्म हो गया है और इस मुद्दे का उचित समाधान निकालने के लिए जल्द ही किसी विकल्प पर काम किया जाएगा। आईसीसी बैठक से इतर सैकिया की […]

बारिश से गाबा में धुला पांचवां टी20 मैच, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती सीरीज

ब्रिस्बेन, 8 नवम्बर। मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज में बराबरी की उम्मीदें टूट गईं, जब शनिवार को पांचवें व अंतिम मुकाबले की शुरुआत में ही इंद्रदेव की कोपदृष्टि से गाबा मैदान तरबतर हो गया। अंततः लंबे इंतजार के बाद अम्पायरों ने मैच रद करने की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की अगुआई […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code