1. Home
  2. Tag "azam khan"

उत्तर प्रदेश : असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने आजम खान को पार्टी में शामिल होने का दिया न्यौता

लखनऊ, 17 अप्रैल। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खान को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है। एआईएमआईएम की तरफ से आजम खान को यह न्यौता अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी से उनकी नाराजगी की खबरों के बीच आया है। […]

आजम खान को आतंकी संगठनों के फंडिंग करने के मामले में मिली राहत, कोर्ट ने दिया यह फैसला

लखनऊ, 13 अप्रैल। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को एक और मामले में बड़ी राहत मिली है। साल 2014 में उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुए कार्यक्रम में आतंकवादी संगठनों से फंडिंग की बात कहने पर दायर किए गए मामले में उन्हें कोर्ट से राहत मिली है। जज स्मिता गोस्वामी ने मामले को सही […]

यूपी विधानसभा : दो दिनों में 393 विधायकों ने ली शपथ, शिवपाल सिंह और आजम खान समेत 10 एमएलए बाकी

लखनऊ,  29 मार्च। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा में 50 नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण किया और सोमवार को शपथ लेने वाले विधायकों को मिलाकर यह संख्या 393 पहुंच गई है। हालांकि 403 सदस्यों वाली विधानसभा में पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव और मो. आजम खान समेत 10 सदस्यों का शपथ ग्रहण अब […]

उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव और आजम खान दे सकते हैं विधायक पद से इस्तीफा

लखनऊ, 12 मार्च। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिले स्पष्ट जनादेश के बीच अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को दोबारा सत्ता में लौटने के लिए एक बार फिर पांच वर्षों तक इंतजार करना होगा। ऐसे में जानकारी मिली है कि अखिलेश यादव और पार्टी के दिग्गज नेता मो. आजम खान […]

यूपी चुनाव : आजम खान ने सीतापुर जेल से दाखिल किया पर्चा, रामपुर से सपा उम्मीदवार

लखनऊ, 26 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खान ने सीतापुर जिला कारागार से ही पर्चा दाखिल कर दिया है। जेल प्रशासन ने जिला कारागार में आजम खान के पर्चा दाखिले की सारी औपचारिकताएं पूरी कराईं। रिटर्निंग ऑफिसर ने जेल में पूरी कराईं पर्चा दिखाले की औपचारिकताएं […]

उत्तर प्रदेश : सपा सांसद आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ी, सीतापुर जेल से दोबारा लखनऊ मेदांता रेफर

सीतापुर,19 जुलाई। सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से सांसद आजम खान की तबीयत सोमवार को फिर बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने चिकित्सीय जांच के बाद आजम खान को आनन-फानन में दोबारा लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर करने का फैसला किया। उन्हें एम्बुलेंस से देर शाम या रात तक लखनऊ […]

सपा सांसद आजम खान की हालत में सुधार, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, आईसीयू से जल्द हो सकते हैं शिफ्ट

लखनऊ, 31 मई। लगभग एक माह से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। इस बीच सोमवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। मेदांता अस्पताल की चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार आजम खान को […]

उत्तर प्रदेश: सपा सांसद आजम खान की हालत फिर गंभीर, लखनऊ मेदांता की आईसीयू में किए गए शिफ्ट

लखनऊ, 26 मई। समाजवादी पार्टी के कद्दावर सांसद और रामपुर से सांसद आजम खां की तबीयत फिर गंभीर हो गई है। यहां मेदांता अस्पताल में गत नौ मई से इलाजरत कोरोना संक्रमित सपा सांसद को बुधवार को फिर वॉर्ड से गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि उनके बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम […]

सपा सांसद आजम खान की हालत स्थिर, लखनऊ मेदांता के निदेशक बोले – अगले 72 घंटे बेहद अहम

लखनऊ, 12 मई। कोरोना संक्रमण से पीड़ित समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर के सांसद आजम खान की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है। यहां मेदांता अस्पताल में भर्ती आजम ने बुधवार को ऑक्सीजन की जरूरत पहले से थोड़ी कम महसूस की। हालांकि आजम के साथ भर्ती उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की तबीयत काफी […]

कोरोना पीड़ित सपा सांसद आजम खान की हालत गंभीर, लखनऊ के मेदांता में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए

लखनऊ, 10 मई। कोरोना संक्रमण से पीड़ित समाजवादी पार्टी  के कद्दावर नेता और रामपुर के सांसद आजम खान व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीतापुर जिला कारागार में बंद पिता-पुत्र गत 30 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. हालत में सुधार न होने के बाद […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code