Site icon hindi.revoi.in

संजय राउत का आरोप – सीएम फडणवीस व भाजपा की गैंग नागपुर में करा रही दंगा

Social Share
FacebookXLinkedinInstagramTelegramWhatsapp

मुंबई, 18 मार्च। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने नागपुर में सोमवार की शाम भड़की हिंसा पर को लेकर भाजपा और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। राउत ने आज आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के कितने नेता नागपुर से हैं। उनकी गैंग ही दंगा करा रही है। इसमें और कोई शामिल नहीं है। औरंगजेब का डर दिखाकर ये लोग देश को खत्म करना चाहते हैं।

औरंगजेब का डर दिखाकर ये लोग देश को खत्म करना चाहते हैं

संजय राउत ने कहा, ‘औरंगजेब की कब्र को हटाने की क्या जरुरत है। महाराष्ट्र सरकार ही बजरंग दल वालों की है। लोगों को क्यों भड़का रहे हैं? आपको जो चाहिए वो खुद कर लो, आपकी सरकार है।’

बाला साहब ठाकरे के नाम पर ये लोग कुछ भी कर रहे हैं

राउत ने कहा, ‘बाला साहब ठाकरे के नाम पर ये लोग कुछ भी कर रहे हैं। औरंगजेब के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। नागपुर में हिंसा होने का कोई कारण नहीं है। यह वह जगह है, जहां आरएसएस का मुख्यालय है। यह देवेंद्र फडणवीस का निर्वाचन क्षेत्र भी है। वहां हिंसा फैलाने की हिम्मत कौन कर सकता है? हिन्दुओं को डराने, अपने ही लोगों से उन पर हमला करवाने और फिर उन्हें भड़काकर दंगों में शामिल करने का यह एक नया पैटर्न है।’

नागपुर में अफवाह फैलने के बाद हुई थीं हिंसक घटनाएं

उल्लेखनीय है कि नागपुर में सोमवार की शाम विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान धर्मग्रंथ जलाने को लेकर अफवाह फैलने के बाद हिंसक घटनाएं हुईं थीं। हिंसा में 33 पुसिसकर्मी सहित लगभग 40 लोग घायल हुए जबकि लगभग डेढ़ दर्ज वाहन फूंक दिए गए।

हिंसा के बाद पांच मामले दर्ज किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 11 पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में प्रतिबंध लागू किए गए हैं। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसआरपीएफ की पांच टुकड़ियां तैनात की गई हैं और नागपुर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

Exit mobile version