Site icon hindi.revoi.in

राशिद अल्वी का RSS से सवाल- यदि सभी मुसलमान हिन्दू तो क्या वह बन सकता है संघ प्रमुख

Social Share

नई दिल्ली, 18 फरवरी। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुसलमानों के पांच प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने पर कहा कि भारत के अंदर मुसलमान सबसे ज्यादा बेरोजगार हैं और भाजपा की सरकारें जहां भी हैं, उनका यदि बस चले तो मुसलमानों के साथ जुल्म की हद पार कर दें।

हिन्दुस्तान में मुसलमान सबसे ज्यादा पिछड़ा

राशिद अल्वी ने कहा कि हिन्दुस्तान के अंदर मुसलमान सबसे ज्यादा पिछड़ा और सबसे ज्यादा बेरोजगार है। सबसे ज्यादा जरूरत है कि उसको आगे लाया जाए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने समुदाय, अपने वोटर को खुश करने के लिए इस तरीके के कदम उठाती है। उनके पास देश के लिए कोई प्रोग्राम नहीं है सिवाय मुसलमानों पर जुल्म करने के।

भारत में कितने घुसपैठिए, भागवत बताएं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के बयान पर राशिद अल्वी ने कहा, ‘मैं मोहन भागवत से पूछना चाहता हूं, क्या आपने ये प्वॉइंट आउट कर लिया है कि जो घुसपैठिए हैं, वो कितनी तादाद में हैं और कौन लोग हैं। अभी तक तो आप ये भी नहीं पता कर पाए। जहां तक तीन बच्चे पैदा करने का ताल्लुक है, मैं बड़े अदब से कहूंगा, किसी दूसरे को एडवाइस तब ही दी जाती है, जब वो काम पहले खुद कर लिया जाए।’

संघ प्रमुख के लिए दी नसीहत

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘दुनिया के अंदर जितने बड़े लोग हुए हैं, जब वो खुद कर लेते हैं, तब दूसरों को एडवाइस देते हैं कि आपको भी ऐसा करना चाहिए। जो खुद नहीं कर पाते, उन्हें क्या पता इसका क्या फायदा और क्या नुकसान है। आरएसएस तीन बच्चों की बात करती है और कुछ मुसलमान तो आठ-आठ, दस बच्चों की बात करते हैं। क्या इसका कोई मुकाबला भारत के अंदर होना है। मोहन भागवत पहले आरएसएस के तमाम लोगों से कहें कि वो तीन-तीन बच्चे पैदा करें।’

मुसलमान आरएसएस का मुखिया हो सकता है?

राशिद अल्वी ने पूछा कि संघ प्रमुख खुद कहते हैं कि आरएसएस का मुखिया सिर्फ हिन्दू हो सकता है। तो यदि सारे मुसलमान हिन्दू हैं, तो क्या मुसलमान आरएसएस का मुखिया हो सकता है?

सबकुछ आरएसएस का एजेंडा

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोहन भागवत को एक बयान दे देना चाहिए कि भाजपा सरकार जो भी कदम उठाती है, मैं आंखें बंद करके उसे सपोर्ट करता हूं। भाजपा की सरकार जो कदम उठाएगी, मोहन भागवत निश्चित तौर पर उसकी हिमायत करेंगे। देश के अंदर धार्मिक लड़ाई, हिन्दू-मुसलमान, जातिवाद, यह सबकुछ आरएसएस का एजेंडा है।

रमजान के दौरान मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को खास छूट दिए जाने पर तेलंगाना सरकार को बधाई

तेलंगाना सरकार द्वारा रमजान के महीने में मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को खास छूट दिए जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैं तेलंगाना सरकार को न सिर्फ मुबारकबाद देता हूं, बल्कि उनका शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने एक समुदाय के जज्बात का ख्याल किया है। रमजान का पाक महीना है और तमाम सरकारों को चाहिए कि इसके अंदर मुसलमानों को कुछ न कुछ रियायतें देनी चाहिए।

 

Exit mobile version