Site icon hindi.revoi.in

पीएम मोदी ने मिर्जापुर हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

Social Share

नई दिल्ली, 23 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुई बुधवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यूपी : मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक व बोलेरो की टक्कर में 11 लोगों की मौत

पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा

पीएम मोदी ने घोषणा की कि इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में शोक व्यक्त करते हुए कहा – ‘उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से अत्यंत व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Exit mobile version