Site icon hindi.revoi.in

महाराष्ट्र: बांद्रा में तीन मजिला चॉल ढही, 10 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Social Share

मुंबई, 18 जुलाई। महाराष्ट्र में मुंबई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा में शुक्रवार तड़के तीन मंजिला चॉल ढह गई, जिसके मलबे में कम से कम 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मलबे से सात लोगों को निकालकर भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांद्रा पूर्व के भारत नगर इलाके में स्थित चॉल संख्या 37 सुबह करीब 5.56 बजे ढह गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम के कर्मियों के साथ दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘तलाश और बचाव अभियान जारी है। आगे की जानकारी का इंतजार है।’’

मुंबई पुलिस ने कहा कि मलबे से अबतक 12 लोगों को निकाला जा चुका है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। शुरुआती जांच के मुताबिक, इमारत में एक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद इमारत के कुछ हिस्से अचानक ढह गए। अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस और बीएमसी द्वारा मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Exit mobile version