Site icon hindi.revoi.in

FIH हॉकी विश्व कप : भारत व पाकिस्तान की पुरुष टीमों को एक ही ग्रुप में जगह, नीदरलैंड्स व बेल्जियम में होंगे मुकाबले

Social Share

एम्स्टर्डम, 18 मार्च। भारत व पाकिस्तान की पुरुष टीमों को इसी वर्ष नीदरलैंड्स व बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में आयोजित FIH हॉकी विश्व कप के एक ही ग्रुप में जगह दी गई है। 15 से 30 अगस्त तक होने वाले इस वैश्विक आयोजन की ड्रॉ सेरेमनी मंगलवार को एम्स्टर्डम के वैगेनर स्टेडियम में हुई और विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

ग्रुप डी के सभी मैच नीदरलैंड्स में होंगे

दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों – भारत व पाकिस्तान व इंग्लैंड व वेल्स के साथ पूल D में जगह दी गई है। इस ग्रुप के सभी मैच नीदरलैंड्स में खेले जाएंगे। खास बात यह है कि क्रिकेट के, जहां भारत व पाकिस्तान कमोबेश हर विश्व कप में एक ही ग्रुप में होते हैं, उलट हॉकी में ये दोनों टीमें 2010 के बाद पहली बार विश्व कप में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

विश्व कप में 2010 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी भारत-पाक टीमें

पुरुषों हॉकी विश्व कप के इतिहास में भारत व पाकिस्तान पांच बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। भारत तीन जीत के साथ आगे है जबकि पाकिस्तान दो बार जीता है। भारत ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ पिछले विश्व कप मैच में 4-1 से जीत हासिल की थी।

2026 में दोनों टीमों की कम से कम तीन मुलाकातें होंगी

हॉकी विश्व कप में मुकाबले के अलावा, भारत और पाकिस्तान इस वर्ष दो बार और एक-दूसरे का सामना करेंगे। विश्व कप में मुकाबले से पहले, दोनों टीमें FIH प्रो लीग में दो बार खेलेंगी। इस वर्ष के आखिर में होने वाले एशियन गेम्स में चौथी मुलाकात की भी संभावना है।

महिला वर्ग में भारत, चीन, इंग्लैंड व द. अफ्रीका एक ग्रुप में

इस बीच पुरुष विश्व कप के अलावा महिला हॉकी विव कप के लिए भी ड्रॉ सेरेमनी हुई, जिसमें पाकिस्तान क्वालिफाई नहीं कर पाया है। भारत, चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ पूल D में है।

पुरुष हॉकी विश्व कप के ग्रुप

महिला हॉकी विश्व कप के ग्रुप

Exit mobile version