Site icon hindi.revoi.in

एग्जिट पोल के अनुमान : पश्चिम बंगाल में टीएमसी का सिंहासन छीनने को तैयार भाजपा

Social Share

* असम में भाजपा की हैट्रिक, पुडुचेरी में भी एनडीए की वापसी

* केरलम में कांग्रेस की अगुआई वाले यूडीएफ का जोर

* तमिलनाडु में चौंका सकता है परिणाम

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। पश्चिम बंगाल में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के साथ बुधवार की शाम पांचों राज्यों के लिए एग्जिट पोल के जो अनुमान सामने आए हैं, उनमें मोटे तौर पर दो राज्यों – पश्चिम बंगाल व केरल में बदलाव का जनादेश मिलता दिखाई दे रहा है।

दरअसल, ज्यादातर एक्जिट पोल के अनुमानों में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अगुआई वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का सिंहासन छीनकर भाजपा पहली बार सरकार बनाने को तत्पर प्रतीत हो रही है। वहीं केरल में सीपीएम की अगुआई वाले एलडीएफ की जगह कांग्रेस की अगुआई वाले यूडीएफ की सरकार आने की भविष्यवाणी की गई है। लेकिन, तमिलनाडु का एग्जिट पोल दुविधा में डालने वाला है।

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का अनुमान

अब तक आए ज्यादातर एक्जिट पोल के अनुमानों में चौथी बार सत्ता में वापसी का ममता बनर्जी का सपना टूटता नजर आ रहा है। वहीं 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा को पहली बार बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। बंगाल के लिए देर रात तक के एग्जिट पोल के अनुमान इस प्रकार हैं –

असम में तीसरी बार भाजपा सरकार की भविष्यवाणी

पूर्वोत्तर राज्य असम में फिर से भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। यहां के लिए लगभग सभी एग्जिट पोल में हिमंत बिस्वा सरमा की अगुआई वाली एनडीए सरकार की भविष्यवाणी की गई है। असम में विधानसभा की 126 सीटों के लिए नतीजों के अनुमान इस प्रकार हैं –

केरल में सरकार बदलने का अनुमान

केरल में लगभग सभी एग्जिट पोल में पिनाराई विजयन की अगुआई वाले एलडीएफ सरकार से सत्ता छिनने भविष्यवाणी की गई है। वहीं कांग्रेस की अगुआई वाली यूडीएफ की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए एग्जिट पोल का अनुमान –

तमिलनाडु में चौंका सकता है चुनाव परिणाम

तमिलनाडु में यूं अधिकतर एग्जिट पोल ने एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले डीएमके गठबंधन की सरकार की सत्ता में वापसी की संभावना दिखाई है। लेकिन, दो एग्जिट पोल ने बहुत ही अप्रत्याशित चुनाव नतीजे की भविष्यवाणी की है। इनमें से एक के अनुसार वहां एनडीए सरकार बन सकती है तो दूसरे में टीवीके को कुर्सी के सबसे ज्यादा नजदीक दिखाया गया है। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए एग्जिट पोल का अनुमान –

पुडुचेरी में फिर से एनडीए की सरकार

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए करीब-करीब सारे एग्जिट पोल एनडीए के पक्ष में आए हैं। वहां फिर से भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनने की उम्मीद जताई गई है।

Exit mobile version