Site icon hindi.revoi.in

अन्ना हजारे की अपील – सोनम वांगचुक मामले में सरकार को किसी दुखद स्थिति का इंतजार नहीं करना चाहिए

Social Share

नई दिल्ली, 18 जुलाई। वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता के मामले में केंद्र सरकार से अपील की है कि सरकार को किसी दुखद स्थिति का इंतजार किए बिना बातचीत करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि NEET UG सहित अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर जारी आंदोलन के तहते अनशनरत वांगचुक को शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस जबरन उठा कर सफदरजंग अस्पताल ले गई। हालांकि वांगचुक ने अस्पताल में भी दवा सहित अन्य उपचार लेने से इनकार कर दिया है।

फिलहाल अन्ना हजारे ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘सरकार को किसी दुखद स्थिति का इंतजार नहीं करना चाहिए और बातचीत करने में कोई हर्ज नहीं है।’

सफदरजंग अस्पताल ने जारी की सोनम वांगचुक की पहली हेल्थ बुलेटिन – दवाएं लेने से किया इनकार

राहुल गांधी ने साधा निशाना – मोदी सरकार के मूल सिद्धांत असत्य और हिंसा

वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने को गलत कृत्य बताया है। राहुल ने X पोस्ट में लिखा, ‘मोदी सरकार के मूल सिद्धांत असत्य और हिंसा हैं। शांतिपूर्ण तरीके़ से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी को जंतर-मंतर से हटाना गलत है। पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्याएं भारत के भविष्य से जुड़े बेहद गंभीर मुद्दे हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘किसी भी तरह की ताकत छात्रों से प्यार करने और उन पर भरोसा करने वाले लोगों को इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती।’

Exit mobile version