भाजपा ने ससंद की विशेष बैठक के लिए पार्टी सांसदों को जारी किया ह्विप

नई दिल्ली, 29 नवम्बर। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का ह्विप जारी कर सोमवार से गुरुवार तक संसद की विशेष बैठक के दौरान सदन में उपस्थित रहने और सरकार के रुख का समर्थन करने को कहा। ह्विप सदन के सदस्यों के लिए जारी किया जाने वाला सबसे सख्त निर्देश होता है। इसका उल्लंघन करने पर गंभीर काररवाई का सामना करना पड़ सकता है।

लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल ने ह्विप जारी करते हुए कहा, ‘लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि 30 नवम्बर 2026, सोमवार से तीन दिसम्बर 2026, गुरुवार तक लोकसभा में कुछ बेहद महत्वपूर्ण विधायी कार्य पारित कराने के लिए पेश किए जाएंगे। इसलिए लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे 30 नवम्बर, 2026 से तीन दिसम्बर, 2026 तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें।’

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी सरकार सोमवार को लोकसभा में एक नया संविधान संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इसके जरिए 2029 से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण को लागू करने का प्रस्ताव है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular