नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित श्री रामलीला समिति मैदान में आयोजित भव्य दशहरा (विजयादशमी) समारोह में एक साथ शामिल हुईं। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा भी मौजूद रहे।
LIVE: President Droupadi Murmu graces Dussehra celebrations 2026 at Dwarka, Delhi https://t.co/ndUobKRoq6
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 20, 2026
राष्ट्रपति मुर्मु ने इस दौरान पारंपरिक रूप से तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया, जो असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। रावण दहन से पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने मंच पर मौजूद राम परिवार (भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी) की आरती उतारी और पूजा की।
President Droupadi Murmu graced the Dussehra celebrations in Dwarka, Delhi, and performed Ravan Dahan, symbolising the triumph of good over evil. https://t.co/r7DDG2z6Nf
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 20, 2026
राष्ट्रपति ने श्रीराम के आदर्शों, नैतिक मूल्यों और कर्तव्य के महत्व पर प्रकाश डाला
राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों, नैतिक मूल्यों और कर्तव्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने दशहरा समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘सभी को दशहरा के महापर्व पर बहुत-बहुत बधाई। ये त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का उत्सव है। दशहरा के अवसर पर देश-विदेश के अनेक स्थानों पर आयोजित रामलीलाओं के माध्यम से करोड़ों लोग राम कथा के महान आदर्शों को याद करते हैं।’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में दशहरा महोत्सव में भाग लिया तथा देशवासियों को अधर्म पर धर्म की विजय के इस पर्व की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रभु श्रीराम धर्म, सत्य और नैतिक आचरण के आदर्श स्वरूप हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि देश-विदेश में रामलीलाओं के माध्यम से लोग भगवान श्रीराम के महान आदर्शों और जीवन-मूल्यों का स्मरण करते हैं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 20, 2026
सीएम रेखा गुप्ता बोलीं – सत्य की असत्य के ऊपर जीत हमेशा होती है
वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘आज का दिन केवल भगवान श्री राम की रावण पर विजयी का उत्सव मात्र नहीं है, आज बहुत बड़ा दिन और शादियों से ये दिन हमें प्रेरणा देता है कि सत्य की असत्य के ऊपर जीत हमेशा होती है। धर्म की अर्धम के ऊपर जीत हमेशा होती है और न्याय की अन्याय के ऊपर हमेशा विजयी होती है। आज का दिन यही बताता है। जिसे हम वर्षों से बार-बार विजयादशमी पर मानते हैं।’
LIVE: माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की गरिमामयी उपस्थिति में दशहरा उत्सव 📍 द्वारका https://t.co/7ujYoCqrab
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 20, 2026
नफरत खत्म कर प्रेम का दीप जलाकर भारत के भविष्य को रोशन करना होगा
रेखा गुप्ता ने कहा, ‘हम सब प्रभु राम के महान आदर्शों पर चलते हुए स्वयं राम के आदर्श को अपनाएं। हमारे आस-पास जितनी भी बुराईयां दिखाई देती हैं, उन्हें हमें खत्म करना होगा। देश की तरक्की के साथ जुड़ना होगा। देश द्रोही को सबक सिखाना होगा। नफरत को खत्म करके प्रेम का दीप जलाकर भारत के भविष्य को रोशन करना होगा।’


