हैदराबाद, 14 अक्टूबर। एक दिनी सीरीज में दो शतक जड़ने के साथ टीम इंडिया को क्लीन स्वीप से वंचित करने वाले कैरेबियाई कप्तान शाइ होप ने भारतीय आक्रमण की कमजोरियों को उजागर करते हुए टी20 सीरीज में भी दूसरा सैकड़ा ठोक दिया। बात यहीं तक सीमित नहीं थी वरन होप के बाद कीमो पॉल ने पंजा (5-41) जड़ा, जिसमें टीम इंडिया फंस कर रह गई और वेस्टइंडीज ने बुधवार की रात यहां खेले गए चौथे मुकाबले में 24 रनों की जीत से सीरीज को फिर बराबरी (2-2) पर ला खड़ा किया।
West Indies level the series 2-2.
An important decider awaits in Bengaluru on Saturday.
Scorecard ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/i7juMPuEe9
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
होप ने साथी बल्लेबाजों संग मिलकर मेहमानों को 247 रनों तक पहुंचाया
उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य मेहमानों ने होप के विस्फोटक शतक (नाबाद 102 रन, 50 गेंद, नौ छक्के, चार चौके) व अन्य बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों से तीन विकेट पर ही 247 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया।
संजू, तिलक व नीतीश के प्रयास निरर्थक, भारत 223 रनों पर सीमित
जवाब में कीमो पॉल एवं उनके सहयोगी गेंदबाजों के सामने संजू सैमसन (56 रन, 23 गेंद, चार छक्के, छह चौके), तिलक वर्मा (43 रन, 25 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) व नीतीश कुमार रेड्डी (41 रन, 20 गेंद, चार छक्के, एक चौका) के प्रयासों के बावजूद मेजबान टीम 19.3 ओवरों में 223 रनों पर खत्म हुई, जब अंतिम ओर अर्शदीप सिंह (नाबाद पांच रन) रिटायर्ड हर्ट हो गए।

होप व पॉल के नाम दिलचस्प रिकॉर्ड भी जुड़ गए
मुकाबले में कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड भी देखने को मिले। मसलन, भारत के इस दौरे में शाइ होप अब तक तीन बार नॉट आउट रहे हैं और वे तीनों वेस्टइंडीज ने जीते। अब इस जीत ने टी20 सीरीज को निर्णायक मोड़ पर ला खड़ा किया है, जो उनके लिए एक यादगार सीरीज साबित हो रही है।
“Execute or be executed”
5️⃣ of the best for Keemo Paul today 💥
#INDvWI | #MenInMaroon https://t.co/Kd40ZSXPdR
— Windies Cricket (@windiescricket) October 14, 2026
इस कड़ी में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ होप जहां तीन T20I शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज बने वहीं पेसर कीमो पॉल एक से ज्यादा बार T20I में पांच विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज बने। इसका परिणाम भी दिखा, जब वेस्टइंडीज ने इस दौरे पर पहली बार सफलतापूर्वक स्कोर का बचाव किया।
2️⃣0️⃣-ball FIFTY 🫡
@IamSanjuSamson is lighting up Hyderabad tonight 🔥
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/mcJm76yRnF
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
संजू-अभिषेक के बाद तिलक-नीतीश के बीच अर्धशतकीय भागीदारी
कठिक लक्ष्य के सामने भारतीय पारी में सैमसन ने जहां शुरुआत में चमक बिखेरी और साथी ओपनर अभिषेक शर्मा (29 रन, 24 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) संग पहले विकेट पर 60 रन जोड़े वहीं 12वें ओवर में 130 पर आधी टीम लौटने के बाद तिलक वर्मा व नीतीश रेड्डी ने छठे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। लेकिन यह टीम को जीत के करीब तक पहुंचाने के लिए काफी नहीं थी। पॉल के अलावा गुडाकेश मोती ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवरों में 13 रन देकर दो विकेट झटके। शमार स्प्रिंगर और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक सफलता मिली।
The local boys keeping the chase on 👊
@TilakV9 🤝 @NKReddy07
Updates ▶️ https://t.co/ksuQbTW6n5
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/DyiJLR6Biu
— BCCI (@BCCI) October 14, 2026
होप ने रदरफोर्ड संग अटूट 91 रनों की साझेदारी से पक्की की जीत
इससे पहले कैरेबियाई बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबदबा बना लिया। पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शानदार शतक पूरा करने वाले होप ने तीन उपयोगी भागीदारियों के बाद शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 49 रन, 29 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) संग चौथे विकेट के लिए सिर्फ 43 गेंदों पर अटूट 91 रनों की साझेदारी से दल को ढाई सौ के करीब पहुंचाया।
Elite Company 💥🏏
Shai Hope becomes the fourth man to score 2️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs for the West Indies in T20Is.
#INDvWI | #MenInMaroon https://t.co/qFGWkQxUUC
— Windies Cricket (@windiescricket) October 14, 2026
ज्वेल एंड्रयू व हेटमायर संग भी होप की अर्धशतकीय भागीदारियां
होप ने, जिन्होंने 28 गेंदों पर पचासा पूरा किया, सलामी जोड़ीदार ज्वेल एंड्रयू (21 रन, 16 गेंद, एक छक्का, दो चौके) संग 27 गेंदों पर 52 रन जोड़े तो शिमरॉन हेटमायर (33 रन, 12 गेंद, दो छक्के, चार चौके) के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 24 गेंदों पर 58 रनों की भागीदारी आ गई। हेटमायर लौटे तो होप ने रोवमन पॉवेल (24 रन, 17 गेंद, एक छक्का, दो चौके) के साथ 27 गेंदों पर 46 रन जोड़े। इसके बाद होप व रदरफोर्ड ने अटूट भागीदारी की।
वेस्टइंडीज ने पारी में 16 छक्के लगाए और उसे 18 अतिरिक्त रन भी मिले। वहीं भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में सही लाइन एवं लेंग्थ के लिए जूझते रहे। मयंक यादव व अर्शदीप सिंह ने चार-चार ओवरों के अपने कोटे में 52-52 रन खर्च किए। अर्शदीप, प्रिंस यादव व अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली। मेजबान टीम को क्षेत्ररक्षण में मौके गंवाने से भी नुकसान हुआ।
अब शनिवार को आखिरी मैच से होगा सीरीज का फैसला
अब दोनों टीमें शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीरीज का अंतिम व निर्णायक मैच खेलने उतरेंगी।


