इंदौर, 11 अक्टूबर। होलकर क्रिकेट स्टेडियम में रविवार की रात ओपनर अभिषेक शर्मा के रिकार्डतोड़ तूफानी पचासे (69 रन, 30 गेंद, पांच छक्के, छह चौके) के बाद पेसर अर्शदीप सिंह (3-44) ने चमक बिखेरी। परिणास्वरूप टीम इंडिया ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराने के साथ पांच मैचों की सीरीज में फिर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।
The architects of victory in Indore 💪📊
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/CN0feVacn0
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
अभिषेक व ईशान ने सिर्फ 40 गेंदों पर ठोक दिए 108 रन
पहले बल्लेबाजी पर बाध्य श्रेयस अय्यर एंड कम्पनी को अभिषेक का सहारा मिला, जिन्होंने न सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ तीव्रतम अर्धशतक (18 गेंदों पर 50 रन) का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया वरन ईशान किशन (37 रन, 18 गेंद, एक छक्का, छह चौके) संग दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 40 गेंदों पर 108 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी कर दी। फिर अन्य बल्लेबाजों की छिटपुट पारियों से मेजबान दल 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 223 रन बनाए।
𝗦𝗠𝗔𝗦𝗛𝗜𝗡𝗚 into the stumps \|/
🎥 Arshdeep Singh with the big wicket of Shai Hope 💪
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @arshdeepsinghh https://t.co/pVRyolu6d9
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
अर्शदीप ने शुरुआत में ही शाइ होप को निबटाकर बड़ी राहत प्रदान की
जवाब में अर्शदीप ने कैरेबियाई कप्तान शाइ होप (पांच रन) को दूसरे ही ओवर में क्लीन बोल्ड कर भारत को सबसे बड़ी राहत प्रदान की क्योंकि मौजूदा सीरीज (एक दिनी व टी20) के दौरान होप अब तक तीन शतक व एक अर्धशतक ठोक चुके हैं।
Back in the lead in the #INDvWI T20I series 💪
#TeamIndia clinch the 𝗪 in Indore to go 2️⃣-1️⃣ up ✅
Scorecard ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn
@mflone_ https://t.co/35WSM1eUtk
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
पूरन व हेटमायर के बीच इकलौती अर्धशतकीय भागीदारी
सात के स्कोर पर होप लौटे तो कामिल पूरन (42 रन, 27 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) व शिमरॉन हेटमायर (43 रन, 26 गेंद, दो छक्के, छह चौके) के बीच 32 गेंदों पर 60 रनों की इकलौती अर्धशतकीय भागीदारी जरूर हुई, लेकिन हेटमायर के लौटते ही लगातार अंतराल पर विकेट गिरे और डेथ ओवरों में अर्शदीप ने लगातार गेंदों पर कीमो पॉल (21 रन, 15 गेंद, एक छक्का, एक चौका) व शेरफेन रदरफोर्ड (32 रन, 20 गेंद, दो छक्के, दो चौके) की विदाई के साथ कैरेबियाई टीम की उम्मीद खत्म कर दी, जो 20 ओवरों में सात विकेट पर 207 रनों तक पहुंच सकी।
मौजूदा दौरे के 6 मैचों में पहली बार लक्ष्य का सफल बचाव
शमार स्प्रिंगर (नाबाद 35 रन, 11 गेंद, चार छक्के, दो चौके) ने अंतिम क्षणों में धूम-धड़ाका किया और 20वां ओवर लेकर आए अक्षर पटेल (1-33) के खिलाफ तीन छक्के सहित 22 रन तोड़ दिए। लेकिन उनकी टीम जीत से 15 रनों के फासले पर रह गई। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अर्शदीप के अलावा नमन धीर ने भी 39 रन खर्च कर दो विकेट निकाले। दिलचस्प यह रहा कि वेस्टइंडीज के मौजूदा भारत दौरे पर छह मैचों में यह पहला मौका था, जब कोई टीम लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही।
Big wickets ☝️
Crucial win 🥳Arshdeep Singh’s 3️⃣-fer earns him the Player of the Match award 🔝
WATCH his spell ▶️ https://t.co/Vyhwl0S7vq
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @arshdeepsinghh https://t.co/9iGiAj7Ln4
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
अभिषेक-किशन की मौजूदगी में पावरप्ले में उड़ गए 87 रन
भारतीय पारी देखें तो पिछले मैच में जबर्दस्त पचासा जड़ने वाले संजू सैमसन (तीन रन) भले ही लौट गए। लेकिन अभिषेक व किशन तत्काल टॉप गियर लगा दिया। यही वजह थी की शुरुआती छह ओवरों के पावरप्ले में 87 रन आ गए। फिलहाल इन दोनों की शतकीय भगीदारी टूटने के बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और उम्मीद के मुताबिक रन नहीं जुटा सकी।

स्कोर कार्ड
अभिषेक व किशन के अलावा तिलक वर्मा (28 रन, 16 गेंद, चार चौके), नीतीश कुमार रेड्डी (21 रन, 14 गेंद, तीन चौके) व अक्षर पटेल (20 रन, 14 गेंद, दो चौके) 20 रन या उसके ऊपर पहुंचे। वेस्टइंडीज की तरफ से ऑफ स्पिनर रोस्टन चेस (2-38), तेज गेंदबाज शमार स्प्रिंगर (2-50) और शमार जोसेफ ने (2-54) ने आपस में छह विकेट बांटे।
Stumps Rattled x 2⃣ ✌️
Arshdeep Singh 🤝 Naman Dhir strike TIMBER 🎯
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn
#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/qtM2RxaCyp
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
चौथा मैच में हैदराबाद में 14 अक्टूबर को
सीरीज का चौथा मैच में हैदराबाद में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा जबकि 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेले जाने वाले पांचवें व अंतिम मैच से कैरेबियाई दौरे का समापन होगा।


