back to top
Wednesday, August 12, 2026
Home हिन्दी राजनीति

विपक्ष के हंगामे पर बोले अमित शाह- ‘मैं हर सवाल का जवाब दूंगा, सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं’

96

नई दिल्ली, 12 अगस्त। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुआई में बीते दिनों हुए आंदोलन के दौरान छात्रों पर पेलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? इस मामले को लेकर संदन में सरकार के बयान की मांग पर अड़े विपक्षी दलों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया है।

अमित शाह ने बुधवार को कहा, ‘सरकार हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे। आज तीन बजे से चर्चा शुरू करें। मैं सदन में बैठूंगा, सुनूंगा और कल तीन बजे सबको जवाब दू्ंगा।’ गौरतलब है कि विपक्ष लगातार राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर पर पुलिस एक्शन को लेकर संसद में शाह के बयान पर अड़ा हुआ है।

शाह का विपक्ष की मांगों पर पलटवार

संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से विरोध प्रदर्शन के बीच, अमित शाह ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए विपक्ष की मांगों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ‘सरकार हर चीज पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष संसद को चलने दे।’

विपक्ष चर्चा के लिए स्पीकर को पत्र दे

अमित शाह ने कहा कि विपक्ष स्पीकर को चर्चा के लिए पत्र दे। इसके बाद सरकार आज दोपहर 3 बजे से रात तक और कल दोपहर 3 बजे तक भी चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही NEET मुद्दे पर चर्चा की बात कह चुके थे। अब फैसला विपक्ष को करना है कि चर्चा करनी है या चर्चा से बचना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार हमेशा हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार रहती है।

सदन में उपस्थिति पर दी सफाई

विपक्ष द्वारा लगाए गए भागने आरोपों का जवाब देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि वह सत्र की शुरुआत से ही नियमित रूप से संसद आ रहे हैं और अपने चैंबर में मौजूद रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी और स्पीकर अनुमति दें तो सरकार गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल को भी स्थगित करने के लिए तैयार है।

शाह ने कहा, ‘अब जनता को तय करने दीजिए कि कौन चर्चा से भाग रहा है। विपक्ष की जो शुरुआती मांग थी, सरकार उसे मानने को तैयार है। हम इस पर भी बात करेंगे कि विपक्ष अब तक सदन में चर्चा कराने से क्यों बच रहा था।’

राहुल गांधी का पलटवार – ‘शाह का लेक्चर सुनने में हमारी कोई दिलचस्पी नहीं’

वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शाह पर पलटवार करते हुए कहा, ‘हम गृह मंत्री अमित शाह की कल्पनाओं को सुनने या उनके लेक्चर में कोई दिलचस्पी नहीं रखते। देश की युवा पीढ़ी यह जानना चाहती है कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर गोलियां किसने चलवाईं। उन्होंने आदेश नहीं दिया तो वह इस्तीफा दें।’

‘गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है, वह सदन में नहीं आ सकते’

राहुल ने कहा – ‘स्टूडेंट्स को गोली किसने मारी? स्टूडेंट्स को कीलों वाली लाठियों से पीटने का ऑर्डर किसने दिया? क्या अमित शाह ने हमारे बच्चों को गोली मारने का ऑर्डर दिया था? अगर उन्होंने दिया है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके घर के सामने हजार पुलिस वाले खड़े होते हैं। 30 गाड़ियां उनके आगे पीछे होती हैं कि कहीं कोई बच्चा न आ जाए। पिछले 20 दिनों से अमित शाह गायब हैं। गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है। वह सदन में नहीं आ सकते।’