1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : टिन्नू यादव समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : टिन्नू यादव समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : टिन्नू यादव समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

0
Social Share

अयोध्या, 26 जून। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के करीबी माने जाने वाले रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस उनसे गहन पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड की मांग करेगी। इस मामले में गुरुवार शाम राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली एफआईआर दर्ज की गई।

प्राथमिकी में रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को नामजद किया गया है। आरोप है कि ये सभी मंदिर में आने वाले चढ़ावे की गिनती और दान प्रबंधन से जुड़े कार्यों में शामिल थे। हालांकि, एफआईआर में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत ट्रस्ट के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।

बता दें कि चढ़ावे में कथित अनियमितताओं का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंपी, जो राम मंदिर ट्रस्ट के पदेन सदस्य भी हैं।

मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार पूरे प्रकरण को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों से पूछताछ की तैयारी में जुटी है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code