हैदराबाद, 22 मई। प्लेऑफ के टॉप ब्रैकेट में शामिल दो टीमों के बीच शुक्रवार की रात यहां रोमांचक कश्मकश दिखी। इस दौरान मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने तीन तूफानी अर्धशतकीय प्रहारों के सहारे ढाई सौ रनों का आंकड़ा पार करने के बाद 55 रनों की बड़ी जीत अवश्य हासिल की और टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) के उद्घाटन मैच में गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से मिली पराजय का हिसाब भी चुकता किया। लेकिन आरसीबी ने भी इतनी आसानी से हार नहीं मानी और वह अंक तालिका में अपना शीर्ष क्रम बरकरार रखने में सफल रहा जबकि मेजबानों को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
#SRH won the match, but RCB won the Race to Top 2! ✌️#RCB finish the league stage as table-toppers 👏
1. RCB ✅
2. GT ✅
3. SRH ✅
4. ❓#TATAIPL | #SRHvsRCB, #RajatPatidar, #Top2, #ViratKohli, #SakibHussain, #TravisHead pic.twitter.com/8Ojebln8uy— Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2026
अभिषेक, किशन व क्लासेन के तूफानी पचासों से एसआरएच 255 रनों तक पहुंचा
उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली हैदराबादी टीम को ओपनर अभिषेक शर्मा (56 रन, 22 गेंद, पांच छक्के, चार चौके) ने जहां तूफानी शुरुआत दिलाई तो वहीं ईशान किशन (79 रन, 46 गेंद, तीन छक्के, आठ चौके) व हेनरिच क्लासेन (51 रन, 24 गेंद, पांच छक्के, दो चौके) ने भी विस्फोटक पचासे जड़ दिए। नतीजा यह हुआ कि एसआरएच चार विकेट पर ही 255 रनों के विशाल स्कोर तक जा पहुंचा।
255 on the board and the bowlers made sure it was never, ever in doubt 🔥#SRH cap off the league stage with a massive 5️⃣5️⃣-run win 🧡
Scorecard ▶️ https://t.co/ZcxjefgalG#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRCB | @SunRisers pic.twitter.com/LiQBSJDDR2
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
पाटीदार व क्रुणाल की 84 रनों की भागीदारी से आरसीबी शीर्ष क्रम बचा ले गया
जवाबी काररवाई शुरू हुई तो एसआरएच को शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए आरसीबी को 166 या उससे कम रनों पर रोकना जरूरी था। वहीं 178 रनों से ज्यादा का स्कोर बनाने पर आरसीबी की शीर्ष स्थान तय था। अंततः वही हुआ, जब ओपनर वेंकटेश अय्यर की धुआंधार पारी (44 रन, 19 गेंद, चार छक्के, चार चौके) के बाद कप्तान रजत पाटीदार (56 रन, 39 गेंद, एक छक्का, छह चौके) ने क्रुणाल पंड्या (नाबाद 41 रन, 31 गेंद, पांच चौके) संग चौथे विकेट के लिए 58 गेंदों पर 84 रनों की बहुमूल्य भागीदारी कर दी। इस क्रम में जब 20 ओवर खत्म हुए तो आरसीबी चार विकेट पर 200 रनों तक जा पहुंचा था।
To the Orange Army, with love! 🧡@Sunrisers sign off at home in the most perfect way 👏#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRCB pic.twitter.com/xhlLRmUMFN
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
बराबर 18-18 अंकों के बाद नेट रन रेट से हुआ शीर्ष 3 टीमों का फैसला
इस परिणाम के बाद दिलचस्प तस्वीर यह उभरी कि शीर्ष तीनों टीमों के 14-14 मैचों में बराबर नौ-नौ जीत से 18-18 अंक हो गए। इसके चलते नेट रन रेट के आधार पर ‘क्वालीफायर 1’ व ‘एलिमिनेटर’ का फैसला हुआ। इस क्रम में आरसीबी (+0.783) और एसआरएच (+0.524) के बीच जीटी (+0.695) दूसरे स्थान पर रहा।
𝐓𝐨𝐩 𝟑 𝐜𝐨𝐧𝐟𝐢𝐫𝐦𝐞𝐝. Who will seal the final spot?! 🏁#RR, #PBKS, #KKR or #DC – who’s joining the party? 👀#TATAIPL pic.twitter.com/DUgH20YJ4I
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2026
अब पहले क्वालीफायर में आरसीबी का सामना 26 मई को धर्मशाला में टाइटंस से होगा जबकि एसआरएच 27 मई को एलिमिनेटर में प्लेऑफ की चौथे स्थान की टीम से खेलेगा।
Qualifier 1 is confirmed! 🔒#RCB and #GT finish in the Top 2, which means they get two chances to reach the final! ✅#TATAIPL 2026, Qualifier 1 👉 #RCBvGT | TUE, 26th MAY, 6:30 PM pic.twitter.com/1Vspa1qX1M
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2026
वेंकटेश व विराट के बीच 27 गेंदों पर ही 60 रन जुड़ गए
कठिन लक्ष्य के सामने आरसीबी की बल्लेबाजी देखें तो वेंकटेश ने विराट कोहली (15 रन, 11 गेंद, दो चौके) संग विस्फोटक शुरुआत की और 27 गेंदों पर ही 60 रन आ गए। फिलहाल साकिब हुसैन (1-31) ने पांचवें ओवर में जहां वेंकटेश को लौटाया वहीं ईशान मलिंगा (2-33) ने पॉवरप्ले (75 रन) की समाप्ति से एक गेंद पहले कोहली की विदाई की और फिर नौवें ओवर में देवदत्त पडिक्कल (21 रन, 14 गेंद, एक छक्का, दो चौके) का शिकार कर लिया (3-94)।
5️⃣0️⃣-run stand!
Rajat Patidar and Krunal Pandya keeping #RCB in hunt for Top 2! ✅
Updates ▶️ https://t.co/ZcxjefgalG#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRCB pic.twitter.com/2FIridnqE9
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
हालांकि पाटीदार व पंड्या ने जानदार भागीदारी से स्कोर 178 रनों तक पहुंचाकर टीम का शीर्ष स्थान सुनिश्चित कर दिया। अंशकालिक गेंदबाज ट्रैविस हेड (1-7) ने पाटीदार की पारी बंद की तो टिम डेविड (नाबाद 15 रन, सात गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने पंड्या संग मिलकर आरसीबी की पराजय का अंतर 55 रनों तक सीमित किया।
अभिषेक ने हेड व किशन संग कीं दो त्वरित भागीदारियां
इसके पूर्व हैदराबादी टीम की पारी में अभिषेक ने ट्रैविस हेड (26 रन, 16 गेंद, पांच चौके) के साथ तेज शुरुआत की और 24 गेंदों पर ही 45 रन जुड़ गए। रसिख सलाम (2-52) ने हेड को बोल्ड मारा तो ईशान किशन आ धमके। इस दौरान पॉवरप्ले (63 रन) गुजरा तो सिर्फ 20 गेंदों पर सत्र का चौथा पचासा जड़ने वाले अभिषेक ने किशन संग 26 गेंदों पर 52 रन ठोक दिए। हालांकि सुयश शर्मा (1-36) ने अभिषेक को अर्धशतक पूरा करने के बाद ज्यादा दूर नहीं जाने दिया।
Another knock defining #SRH's charge with the bat 👊
Ishan Kishan wins his 3️⃣rd Player of the Match award of the season 🏅
HIS KNOCK: https://t.co/gZ4ftlXh5t#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRCB pic.twitter.com/Y780Snsut4
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
किशन व क्लासेन के बल्लों से निकला सत्र का छठा अर्धशतक
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ किशन ने सटीक टाइमिंग और चतुर बल्लेबाजी से गैप ढूंढकर लगातार दूसरा व कुल छठा अर्धशतक पूरा किया तो तीसरे नंबर से नीचे बल्लेबाजी करने वाले सभी टीमों के बल्लेबाजों में अब तक सर्वश्रेष्ठ रहे क्लासेन ने भी सत्र का छठा पचासा जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने 13वें ओवर में जोश हेजलनुड के खिलाफ 27 रन बटोरे।
Heinrich Klaasen and Ishan Kishan cracking the match-winning code for #SRH in the middle-order 🙌 🧡#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRCB | @SunRisers pic.twitter.com/YjxEII4Sab
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
क्लासेन व किशन ने 48 गेंदों पर तोड़ दिए 113 रन
क्लासेन व किशन के बीच सिर्फ 48 गेंदों पर 113 रनों की बहुमूल्य शतकीय साझेदारी आ गई। अंततः क्लासेन को 17वें ओवर में क्रुणाल (1-24) ने लौटाया तो नीशीथ कुमार रेड्डी (नाबाद 29 रन, 12 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) संग 22 गेंदों पर 45 रन ठोकने के बाद किशन अंतिम गेंद पर सलाम के दूसरे शिकार बने।
शनिवार का मैच : लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स (लखनऊ, शाम 7.30 बजे)।
