hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ट्रंप के बयान से निखरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 74000 के पार, निफ्टी 400 अंक मजबूत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ट्रंप के बयान से निखरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 74000 के पार, निफ्टी 400 अंक मजबूत
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

ट्रंप के बयान से निखरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 74000 के पार, निफ्टी 400 अंक मजबूत

Revoi Editor
Last updated: March 24, 2026 7:32 pm
Revoi Editor
Published: March 24, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 24 मार्च। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर पांच दिनों के लिए अस्थायी रूप से हमले स्थगित करने की घोषणा के बाद अन्य एशियाई बाजारों की भांति भारतीय शेयर बाजार भी निखरा और कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों बेंचमार्क मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। इस क्रम में एक दिन पहले बड़ी गिरावट देखने वाला बीएसई सेंसेक्स 1,372 अंकों की बढ़त से 74,000 के पार जा पहुंचा तो एनएसई निफ्टी 400 अंकों की मजबूती से 22,900 पार कर गया।

सेंसेक्स 1,372.06 अंक चढ़कर 74,068.45 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,372.06 अंक यानी 1.89 प्रतिशत चढ़कर 74,068.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, सूचकांक एक समय 1,793 अंकों की बढ़ोतरी से 74,4…. तक जा पहुंचा था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 28 के शेयर हरे निशान पर ठहरे और दो में कमजोरी दिखी।

निफ्टी 1.78% की बढ़त के साथ 22,912.40 अंक पर बंद

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 399.75 अंक यानी 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,912.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 44 के शेयरों ने मजबूती पकड़ी तो छह में गिरावट दर्ज की गई। मझोली कम्पनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 2.77 प्रतिशत चढ़ा जबकि छोटी कम्पनियों से संबंधित स्मॉलकैप में 2.29 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

निवेशकों की संपत्ति में 7.62 लाख करोड़ की वृद्धि

चौतरफा लिवाली के बीच बीएसई पर लिस्टेड शेयरों का कुल मार्केट कैप एक सत्र में बढ़कर ₹4,23,16,813.89 करोड़ पर पहुंच गया, जो एक दिन पहले यानी 23 मार्च 2026 को ₹4,15,21,629.82 करोड़ था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कम्पनियों का मार्केट कैप मंगलवार को करीब ₹7,62,301.39 करोड़ बढ़ा। दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 7.62 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।

लार्सन एंड टुब्रो के स्टॉक सबसे ज्यादा 5.19 फीसदी चढ़े

सेंसेक्स समूह की कम्पनियों में लार्सन एंड टुब्रो के स्टॉक सबसे ज्यादा 5.19 फीसदी चढ़े। उसके अलावा इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ सिर्फ पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट आई।

एफआईआई ने 10,414.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 10,414.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,033.97 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.96 प्रतिशत बढ़कर 101.9 डॉलर प्रति बैरल रहा।

You Might Also Like

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर यूपी भाजपा संगठन में फेरबदल की तैयारी, 20 से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे
ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन : सिंधु व तन्वी क्वार्टर फाइनल में, हरिहरन व अर्जुन की जोड़ी भी आगे बढ़ी
खेल मंत्री मांडविया बोले – राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक अगले 6 माह में लागू कर दिया जाएगा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी के सामने पेश नहीं होंगी, कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने तक छूट की अनुमति मांगी
‘500 करोड़’ के सीएम वाला बयान पड़ा भारी – नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कांग्रेस से निलंबित
TAGGED:BseniftyNifty Gains 400 PointsNSERallies on Trump's StatementsensexSensex Crosses 74000stock market rallies
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयधर्म-संस्कृतिहिन्दी

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

August 10, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?