1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम एशिया संकट के बीच कतर में फंसे एक हजार भारतीय नागर‍िकों की हुई सुरक्षित वतन वापसी
पश्चिम एशिया संकट के बीच कतर में फंसे एक हजार भारतीय नागर‍िकों की हुई सुरक्षित वतन वापसी

पश्चिम एशिया संकट के बीच कतर में फंसे एक हजार भारतीय नागर‍िकों की हुई सुरक्षित वतन वापसी

0
Social Share

नई दिल्ली, 10 मार्च। इजराइल-अमेरिका बनाम ईरान युद्ध के चलते पश्चिम एशिय में गहराए संकट के बीच भारतीय दूतावास ने कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कतर एयरवेज और सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ समन्वय जारी रखा है। इसी क्रम में मंगलवार को लगभग एक हजार यात्री अपने वतन लौट आए। इसके ल‍िए भारतीय दूतावास ने कतर एयरवेज का धन्यवाद क‍िया।

भारतीय दूतावास की ओर से जानकारी दी गई क‍ि 10 मार्च को लगभग एक हजार भारतीय यात्रियों ने कतर एयरवेज की फ्लाइट्स से नई दिल्ली, मुंबई और कोच्चि की यात्रा की। 11 मार्च को नई दिल्ली के लिए कतर एयरवेज की एक उड़ान निर्धारित की गई है। दूतावास ने बताया क‍ि 96 घंटे की वैधता वाले अस्थायी ट्रांजिट वीजा पर भारतीय नागरिकों की सऊदी अरब के सलवा सीमा के माध्यम से यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

देश की बास्केटबॉल टीम भी लौटी

दूतावास ने बताया, ‘भारत की बास्केटबॉल टीम, जो कतर में फंसी हुई थी, सऊदी अरब से उड़ानों के माध्यम से भारत पहुंच गई है। हम सऊदी अरब और कतर के अधिकारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं। दूतावास का 24X7 कंट्रोल रूम और भारतीय समुदाय के हेल्पडेस्क लगातार सक्रिय है।’

दूतावास की ओर से अपडेट एडवाइजरी भी जारी की गई

इसके अलावा मंगलवार को ही दूतावास की ओर से अपडेट एडवाइजरी भी जारी की गई। इसमें दूतावास की ओर से कहा गया क‍ि उन भारतीय नागरिकों से, जो वर्तमान में कतर में पर्यटक/कम अवधि के आगंतुक के रूप में फंसे हुए हैं (हाया A1 वीजा धारक) और 28 फरवरी 2026 से कतर से उड़ानों के रद होने के कारण वापस नहीं जा पा रहे हैं, अनुरोध है कि इंडियन एम्बेसी कतर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी जानकारी भरें।

भारतीय दूतावास की ओर से स्‍पष्‍ट क‍िया गया क‍ि यह केवल कतर में फंसे उन भारतीय नागरिकों की संख्या और विवरण जानने के लिए है, जो कतर के निवासी नहीं हैं। साथ ही यह भी स्‍पष्‍ट क‍िया गया क‍ि जिन लोगों ने पहले वाले लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी पहले ही जमा कर दी है, उन्हें दोबारा भरने की आवश्यकता नहीं है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code