1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी का पीएम मोदी पर प्रहार, बोले – मोदी जी घबराए हुए हैं, ट्रेड डील 4 माह से रुकी हुई थी
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर प्रहार, बोले – मोदी जी घबराए हुए हैं, ट्रेड डील 4 माह से रुकी हुई थी

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर प्रहार, बोले – मोदी जी घबराए हुए हैं, ट्रेड डील 4 माह से रुकी हुई थी

0
Social Share

नई दिल्ली, 3 फरवरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर करारा प्रहार करते हुए मंगलवार को कहा कि पीएम घबराए हुए हैं। जो ट्रेड डील चार माह से रुकी हुई थी, किसी न किसी कारण से नरेंद्र मोदी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी पर दबाव है, भयंकर दबाव है। उनकी इमेज का गुब्बारा फूट सकता है। हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज कर दिया गया है। किसने किया है, कैसे किया है ये देश की जनता को सोचना है। एपस्टीन फाइल्स में अभी और माल है, जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।’

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘मुख्य बात यह है कि हमारे प्रधानमंत्री की छवि खराब हो गई है। जनता को इस बारे में सोचना चाहिए। पहली बार राष्ट्रपति के भाषण में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया। नरेंद्र मोदी जी ने इस व्यापार समझौते में आपकी मेहनत को बेच दिया है क्योंकि उनकी छवि खराब हो गई है। उन्होंने देश को बेच दिया है।’

उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी डरे हुए हैं क्योंकि जिन्होंने उनकी छवि बनाई, वही अब उसे बिगाड़ रहे हैं। एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत कुछ है, जो अमेरिका ने अभी तक जारी नहीं किया है। इसकी वजह से भी दबाव है। ये दो मुख्य दबाव बिंदु हैं। देश को यह समझना चाहिए।’

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘राष्ट्रपति के भाषण में एक बहुत ही जरूरी मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। पाकिस्तानियों, चीनियों और हमारे बीच संबंध। इस लेख में एक बहुत ही जरूरी बात है, जिसे मैंने वेरिफाई किया है। इसमें पीएम के रिएक्शन के बारे में बताया गया है… हमारे राष्ट्रपति का भाषण उस रास्ते के बारे में था जो भारत को अपनाना है। आज। दुनिया के मंच पर, अंतरराष्ट्रीय मामलों में मुख्य मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच टकराव है। यह हमारे राष्ट्रपति के भाषण का मुख्य हिस्सा है।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं बस इतना कह रहा हूं कि मुझे चीन और भारत के बीच क्या हुआ और हमारे पीएम ने इस पर कैसे रिएक्शन दिया, इस बारे में बयान देने दें। मुझे क्यों रोका जा रहा है?’ भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी के इस मुद्दे पर बोलने पर आपत्ति जताई। राहुल के बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की आपत्ति के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘सरकार की ज़िम्मेदारी है कि सदन को चलाए।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code