hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली ब्लास्ट : इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से ATS ने मांगी 60 कश्मीरी छात्रों की रिपोर्ट, LPS में हर डॉक्टर का वेरिफिकेशन होगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली ब्लास्ट : इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से ATS ने मांगी 60 कश्मीरी छात्रों की रिपोर्ट, LPS में हर डॉक्टर का वेरिफिकेशन होगा
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली ब्लास्ट : इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से ATS ने मांगी 60 कश्मीरी छात्रों की रिपोर्ट, LPS में हर डॉक्टर का वेरिफिकेशन होगा

Revoi Editor
Last updated: November 14, 2025 10:25 am
Revoi Editor
Published: November 14, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 14 नवंबर। दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद एंटी टेरर स्कॉड ने राजधानी लखनऊ स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन से 60 छात्र-छात्राओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसी यूनिवर्सिटी में डॉ. शाहीन का भाई डॉ. परवे पढ़ाया करता था, जिसने दिल्ली धमाके से ठीक 3 दिन पहले रिजाइन कर दिया था। डॉ परवेज़, डॉ शाहीन का सगा भाई है। इसीलिए एटीएस पूरे मामले की पड़ताल करना चाहती है। मंगलवार को एटीएस ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रचार डॉ संजय कला से पूछताछ कर तमाम दस्तावेजों को खंगाला।

Contents
तीन तरह का वेरिफिकेशन जरूरीईमानदारी से अपना काम करता था आरिफकैसे होता है चयन?संस्थान में जम्मू कश्मीर के 5 छात्र

एटीएस ने शाहीन के करीबी बताए जा रहे डॉ मोहम्मद आरिफ को उनके कानपुर स्थित आवास से हिरासत में लिया है। जांच व सुरक्षा एजेंसियां अब उनसे हर एक पहलू की गहनता से पूछताछ कर रही हैं। मोहम्मद आरिफ ने कानपुर के हृदय रोग संस्थान में बीते 3 महीने पहले ही ज्वाइन किया था। अब ऐसे में जब उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े ह्रुदयरोग संस्थान से उनका जुड़ाव सामने आया है। इसके बाद संस्थान के डायरेक्टर राकेश वर्मा ने एक बड़ी कवायत करते हुए सभी डॉक्टरों के वेरिफिकेशन का फैसला लिया है।

तीन तरह का वेरिफिकेशन जरूरी

कार्डियोलॉजी निदेशक डॉ राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस ह्रदयरोग संस्थान में जितने भी डॉक्टर कार्यरत हैं, उन्हें अब डॉक्टरी पेशे के सम्मान को बचाने के लिए तीन तरह के वेरिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा। संस्थान में डॉ.मोहम्मद आरिफ फर्स्ट ईयर डीएम स्टूडेंट के तौर पर वर्ष 2025 अगस्त के महीने से कार्यरत था। उन्होंने बताया कि हम सबकी नजर में तो डॉ मोहम्मद आरिफ एक होनहार छात्र था, उनका स्वभाव भी काफी ज्यादा अच्छा था। मोहम्मद आरिफ का ऑल इंडिया सिलेक्शन के तहत चयन हुआ था, सबसे पहले उनका सिलेक्शन संजय गांधी में हुआ था और उसके बाद उन्होंने अपग्रेडेशन के लिए अप्लाई किया था। इसके बाद उनका चयन कानपुर के हृदय रोग संस्थान में हुआ था।

ईमानदारी से अपना काम करता था आरिफ

आरिफ लगातार यहां पर अपने काम को बड़े ही ईमानदारी के साथ कर रहे थे, लेकिन उनके निजी जीवन में क्या चल रहा था। इसकी पुष्टि मैं नहीं कर सकता। ये देश की जांच और सुरक्षा एजेंसियां अपना काम बखूबी से कर रही हैं। फिलहाल ह्रदयरोग संस्थान के साथ किसी जांच एजेंसी ने अब तक कोई सम्पर्क नहीं किया है। यदि एजेंसियां किसी तरह का संदेह होने पर पूछताछ करती हैं तो उनका संस्थान उनके साथ सहयोग करेगा।

कैसे होता है चयन?

ह्रदयरोग संस्थान के निदेशक राकेश वर्मा ने आगे बताया कि एडमिशन प्रक्रिया मेडिकल कॉलेज के डीन पूरी करते हैं। छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी मेडिकल कॉलेज का डीन ही देखता है। यह पूरा काम जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में होता है। हमारे यहां पर सिर्फ शिक्षण और प्रशिक्षण का काम किया जाता है, लेकिन अब जो यह घटना हुई है। हम इससे एक बड़ा सबक लेंगे और हम अब एक बड़ी पहल करेंगे। हमारे यहां पर जितने भी डॉक्टर कार्यरत थे हम उनके वेरिफिकेशन को लेकर एक टीम गठित करेंगे। जो उनसे जुड़ी हर एक जानकारी को बारीकी से परखेंगे। इसके अलावा हम उनके पुलिस वेरिफिकेशन के साथ और जो भी जांच का दायरा होता है, उसे पूरा करेंगे जिससे देश के डॉक्टर्स की साख पर कोई सवाल न उठे और संदिग्ध विचारधारा वाले कथित डॉक्टर्स अपनी सही जगह पर हों।

संस्थान में जम्मू कश्मीर के 5 छात्र

डायरेक्टर राकेश वर्मा ने बताया कि, हमारे यहां पर जम्मू कश्मीर के ऐसे पांच डॉक्टर कार्यरत हैं, जिनका हम अब तत्काल वेरिफिकेशन कराएंगे। उन्हें जांच के हर एक दायरे से गुजरना होगा और कुछ भी अगर ऐसा संदिग्ध हमें लगता है या पाया जाता है तो हम तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देंगे।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी नेता कार्तिक उरांव को उनकी जन्म शताब्दी पर दी श्रद्धांजलि
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने भाजपा यह गंभीर आरोप
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी – भावी पीढ़ी के भविष्य के लिए शांति बहुत जरूरी
कांग्रेस नेता शशि थरूर की बढ़ेंगी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने जारी की नोटिस
मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला, की ये बड़ी अपील
TAGGED:Delhi blastsIntegral UniversityKashmiri studentReport
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

August 10, 2026

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?