hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दुर्गापुर गैंगरेप केस पर सीएम ममता बनर्जी का बेतुका बयान – ‘लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए…’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दुर्गापुर गैंगरेप केस पर सीएम ममता बनर्जी का बेतुका बयान – ‘लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए…’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दुर्गापुर गैंगरेप केस पर सीएम ममता बनर्जी का बेतुका बयान – ‘लड़कियों को रात में बाहर नहीं जाने देना चाहिए…’

Revoi Editor
Last updated: October 12, 2025 6:02 pm
Revoi Editor
Published: October 12, 2025
Share
SHARE

कोलकाता, 12 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने जहां तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें 10 दिनों की कस्टडी में भेज दिया है और दो आरोपितों की तलाश कर रही है वहीं विपक्षी दल टीएमसी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेहद बेतुका बयान दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि लड़कियों को रात में बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस मामले में उनकी सरकार को घसीटना सही नहीं है क्योंकि लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज की थी।

ममता बनर्जी ने कहा कि विशेष रूप से बच्चियों को रात के समय बाहर जाने नहीं देना चाहिए। उन्हें भी खुद की सुरक्षा करनी चाहिए। हालांकि ममता ने इस घटना को शॉकिंग बताते हुए कहा, ‘घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के अपराध को लेकर हमारी जीरो टॉरलेंस पॉलिसी है। तीन आरोपितों को अरेस्ट किया गया है और पुलिस अन्य की तलाश कर रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’

ममता ने यह भी कहा कि यह एक निजी कॉलेज है। उन्होंने साथ ही ओडिशा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘तीन हफ्ते पहले ओडिशा के समुद्र तट पर तीन लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ था। ओडिशा सरकार वहां क्या काररवाई कर रही है? यह लड़की एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी। वह रात 12.30 बजे कैसे बाहर आई? जहां तक मेरी जानकारी है, यह घटना जंगल वाले क्षेत्र में हुई। मुझे नहीं पता, वहां क्या हुआ। कॉलेज को लड़कियों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना चाहिए और रात में कॉलेज से बाहर नहीं जाना चाहिए। वह इलाका जंगल के पास है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

गौरतलब है कि दुर्गापुर में शोभापुर इलाके के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर रही सेकेंड ईयर की छात्रा शुक्रवार की रात रात्रि आठ बजे के बाद अपनी सहेली के साथ डिनर के लिए कॉलेज परिसर से बाहर निकली थी। तभी तीन युवकों ने उन्हें रोका तो सहेली भाग निकली। दरिंदों ने छात्रा को पास के जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया। पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है।

You Might Also Like

होटल कारोबारी विनीत राय का हत्यारोपी कमलेश एनकाउंटर में ढेर, स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा भी घायल
आरबीआई जल्द देगा यूपीआई के जरिए नकदी जमा करने की सुविधा
बॉलीवुड : जाह्नवी कपूर ने पूरा किया वरुण धवन का ‘नाच पंजाबन’ चैलेंज
अहमदाबाद: नगर निगम की ट्रक की चपेट में आने से फुटपाथ पर खाना बना रही महिला की मौत, पति घायल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार से गुजरात व महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी
TAGGED:Durgapur gang rape caseMamata Banerjee's absurd statementwest bengal cm
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?