hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: समृद्ध, मजबूत और समावेशी राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे अधिकारी: राष्ट्रपति मुर्मू
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > समृद्ध, मजबूत और समावेशी राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे अधिकारी: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रीयहिन्दी

समृद्ध, मजबूत और समावेशी राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे अधिकारी: राष्ट्रपति मुर्मू

Revoi Editor
Last updated: September 29, 2025 4:59 pm
Revoi Editor
Published: September 29, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 29 सितम्बर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिकारियों से कहा है कि वे लगन और निष्ठा के साथ कार्य कर समृद्ध, मजबूत और समावेशी राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि अधिकारी ईमानदार प्रयासों के माध्यम से यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि भारत विश्व के समक्ष शक्ति और प्रगति के आदर्श के रूप में स्थापित हो।भारतीय सांख्यिकी सेवा, भारतीय कौशल विकास सेवा और केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से भेंट की। राष्ट्रपति ने भारतीय सांख्यिकी सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ठोस नीति निर्माण और कार्यान्वयन सटीक सांख्यिकीय विश्लेषण पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कि आंकड़ों पर आधारित दुनिया में सांख्यिकी की प्रासंगिकता बहुत बढ़ गई है। उन्होंने आधिकारिक आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण में सांख्यिकी अधिकारियों के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि उनके कार्य में विशेषज्ञता का अधिक महत्व है जिसका उपयोग देश की बढ़ती आंकड़ों और सूचना संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में किया जाता है। राष्ट्रपति ने भारतीय कौशल विकास सेवा (आईएसडीएस) के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल और ज्ञान किसी भी राष्ट्र के आर्थिक विकास तथा सामाजिक प्रगति के सच्चे इंजन हैं।

उच्च कुशल कार्यबल वाले देश वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उभरते अवसरों का लाभ उठाने के लिए बेहतर ढंग से सुसज्जित होते हैं। जैसे-जैसे भारत प्रौद्योगिकी-संचालित विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है यह आवश्यक है कि हमारे युवा उन्नत तकनीकी कौशल को अपनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा आईएसडीएस अधिकारी विशिष्ट कौशल प्रशासकों के रूप में सुदृढ़ और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि इंजीनियर किसी भी देश की तकनीकी प्रगति और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी जैसे संगठनों से इन पहलों के लिए तकनीकी आधार प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है कि विकास सतत हो। राष्ट्रपति ने अधिकारियों से कहा ,” वे न केवल नीति कार्यान्वयन में, बल्कि प्रभावी फीडबैक के माध्यम से नीति निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। सेवा और सभी के विकास, विशेषकर कमज़ोर और हाशिए पर पड़े वर्गों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, देश के विकास की गति निर्धारित करेगी।”उन्होंने कहा कि लगन और निष्ठा के साथ सेवा करके, अधिकारी अधिक समृद्ध, मजबूत और समावेशी राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा , ” अपने ईमानदार प्रयासों के माध्यम से, वे यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि भारत विश्व के समक्ष शक्ति और प्रगति का एक आदर्श बन सके।”

You Might Also Like

आईपीएल-18 : जोस बटलर ने गुजरात टाइटंस को शीर्ष पर पहुंचाया, दिल्ली कैपिटल्स सात विकेट से परास्त
‘मुस्लिम आबादी बढ़ गयी है, तुम्हारा राज खत्म…’ सपा विधायक महबूब अली ने भाजपा को दी चेतावनी
टोक्यो ओलंपिक : चिराग-साईराज की जोड़ी जीत के बावजूद क्वार्टर फाइनल रेस से बाहर, पैडलर कमल भी हारे
मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि
भाजपा ने पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा के दावे का हवाला देकर पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी व कांग्रेस पर साधा निशाना
TAGGED:Nation buildingPresident Draupadi MurmuRashtrapati Bhavan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?