1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. Share market: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, आज हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए क्या है शेयरों का हाल
Share market: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, आज हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए क्या है शेयरों का हाल

Share market: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, आज हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए क्या है शेयरों का हाल

0
Social Share

मुंबई, 15 सितंबर। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सप्ताह की तेजी के बाद बाजार पर मुनाफावसूली का दबाव है, और सेंसेक्स-निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहे थे। कारोबारियों को इस सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों का इंतजार है।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 93.81 अंक बढ़कर 81,998.51 पर पहुंच गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 24.45 अंक चढ़कर 25,138.45 पर पहुंच गया। बाद में खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 10.06 अंक गिरकर 81,904.31 पर और निफ्टी 12.65 अंक गिरकर 25,099.90 पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इटरनल, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी रही। दूसरी ओर इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा पिछड़ गए। शुक्रवार को सेंसेक्स 355.97 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 81,904.70 पर बंद हुआ था। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत बढ़कर 67.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 129.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार

शुक्रवार (12 सितंबर 2025) को वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी के चलते बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 355.97 अंक की तेजी के साथ 81,904.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 108.50 अंक की तेजी के साथ 25,114.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को एनएसई पर 3,138 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,554 शेयर तेजी, 1,478 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वही, 106 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया था।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code