hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘विमुक्त जाति दिवस’ पर सीएम योगी की घोषणा – यूपी में घुमंतू और विमुक्त जातियों के लिए बनेगा विशेष बोर्ड
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > ‘विमुक्त जाति दिवस’ पर सीएम योगी की घोषणा – यूपी में घुमंतू और विमुक्त जातियों के लिए बनेगा विशेष बोर्ड
उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

‘विमुक्त जाति दिवस’ पर सीएम योगी की घोषणा – यूपी में घुमंतू और विमुक्त जातियों के लिए बनेगा विशेष बोर्ड

Revoi Editor
Last updated: August 31, 2025 6:51 pm
Revoi Editor
Published: August 31, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 31 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ‘विमुक्त जाति दिवस’ पर एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घुमंतू और विमुक्त जातियों के कल्याण के लिए एक विशेष बोर्ड का गठन करेगी। इसके साथ ही इन जातियों के लोगों को कॉलोनियां और मकान उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम किया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि नट, बंजारा, बावरिया, सासी, कंजड़, कालबेलिया, सपेरा और जोगी जैसी जातियां भारत की वीर जातियां रही हैं। उन्होंने कभी मुगलों के खिलाफ तो कभी अंग्रेजों के खिलाफ साहसिक संघर्ष किया। लेकिन अंग्रेजों ने उनके पराक्रम से भयभीत होकर वर्ष 1871 में ‘क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट’ लागू किया और इन जातियों को जन्म से अपराधी घोषित कर दिया। आजादी के बाद भी यह कलंक 1952 तक कायम रहा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से 31 अगस्त, 1952 को इन जातियों को इस अन्याय से मुक्ति मिली।

pic.twitter.com/yFrhPAChuU

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 31, 2025

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विमुक्त जाति दिवस’ उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है, जब इन समुदायों को वास्तविक आजादी का अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकारों ने इन जातियों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। यूपी में शिक्षा और आवास से जुड़ी कई योजनाएं लागू की गई हैं।

सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश के नौ जिलों में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा दो आवासीय आश्रम पद्धति विद्यालय शुरू हो चुके हैं जबकि 101 आवासीय विद्यालय पहले से चल रहे हैं। यहां छात्रों के रहने, खाने और यूनिफॉर्म तक की पूरी व्यवस्था सरकार कर रही है। साथ ही 264 अनुसूचित जाति छात्रावासों में विमुक्त जातियों के बच्चों को भी विशेष सुविधा दी जा रही है।

विमुक्त व घुमंतू जातियों के कल्याणार्थ लखनऊ में आयोजित ‘विमुक्त जाति दिवस’ समारोह में… https://t.co/V05AHmhOSP

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 31, 2025

उन्होंने कहा कि जैसे वनटांगिया समाज को राजस्व गांव का दर्जा, मताधिकार, घर, स्कूल और अस्पताल दिए गए, वैसे ही अन्य जातियों को भी लाभ मिला है। मुसहर, कोल, थारू, गौड़, चेरो और सहरिया जातियों के लिए योजनाएं लागू की गईं। साथ ही कुम्हार, निषाद और राजभर समाज को भी सरकारी योजनाओं से लाभ मिला है। अब विमुक्त और घुमंतू जातियों को भी जमीन के पट्टे और मतदान का अधिकार दिया जाएगा।

मंच से ही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को निर्देश

सीएम योगी ने मंच से ही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को निर्देश दिया कि घुमंतू जातियों के लिए बोर्ड का गठन किया जाए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जैसे शामली और वनटांगिया मॉडल बने, वैसे ही घुमंतू जातियों के लिए भी योजनाएं लागू होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पुलिस भर्ती में घुमंतू जातियों के कई युवक-युवतियों का चयन हुआ है। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार बिना भेदभाव सभी को समान अवसर दे रही है।

You Might Also Like

नारायण साकार हरि बाबा उर्फ सूरज पाल सिंह : हमेशा सूट-बूट में रहते हैं, 3 राज्यों में फैले हैं अनुयायी
सुप्रीम कोर्ट ने शरण के लिए याचिका दाखिल करने वाले श्रीलंकाई नागरिक से कहा – ‘भारत कोई धर्मशाला नहीं’
यूपी : कुशीनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी देवघर से लौट रहे श्रध्दालुओं की कार, 4 लोगों की मौत, 2 घायल
बिहार सरकार परेशान : ईनाम घोषित होने के बावजूद नहीं मिल रहा लापता शराब खोजी ड्रोन
भारत ने ट्रंप का दावा किया खारिज, रूस से तेल खरीद पर विदेश मंत्रालय का जवाब – ‘राष्ट्रहित की रक्षा सबसे पहले…’
TAGGED:CM Yogi's announcementnomadic and freed castes in UPspecial board will be formedVimukta Jati Diwas
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?