hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स व निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा फिसलन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स व निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा फिसलन
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स व निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा फिसलन

Revoi Editor
Last updated: May 9, 2025 8:44 pm
Revoi Editor
Published: May 9, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 9 मई। पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा सहित अन्य भारतीय क्षेत्रों में लगातार मिसाइल हमलों और भारत की जवाबी कारवाई से दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर हावी होता जा रहा है। व्यापक संघर्ष की आशंका से लगातार दूसरे दिन ज्यादातर सेक्टर में निवेशकों के बीच बिकवाली की होड़ दिखी और प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक फिसल गए।

2 दिनों में निवेशकों के 7 लाख करोड रुपये डूबे

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शेयर बाजारों में उथल-पुथल के कारण दो दिनों में निवेशकों की संपत्ति सात लाख करोड़ रुपये घट गई। बीएसई में सूचीबद्ध कम्पनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिनों में 7,09,783.32 करोड़ रुपये घटकर 4,16,40,850.46 करोड़ रुपये (4.86 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।

सेंसेक्स 80,000 से नीचे आया

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 880.34 अंक यानी 1.10 प्रतिशत गिरकर 80,000 से नीचे जाकर 79,454.47 पर बंद हुआ। बाजार खुलते ही गिरावट की राह अख्तियार कर चुका सूचकांक कारोबार के दौरान एक समय 1,366.47 अंकों की फिसलन से 78,968.34 तक जा गिरा था। सेंकेक्स से संबद्ध कम्पनियों में सिर्फ पांच के शेयर लाभ में रहे जबकि 25 में नुकसान दर्ज किया गया।

निफ्टी में 265.80 अंकों की गिरावट

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी भी 265.80 अंक यानी 1.10 प्रतिशत गिरकर 24,008.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक एक समय 338.05 अंकों की गिरावट से 24,000 के स्तर से नीचे 23,935.75 तक जा पहुंचा था। हालांकि अंतिम क्षणों में वह 24,000 के ऊपर बंद हुआ। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 39 के शेयर नुकसान में रहे जबकि 11 में बढ़त देखने को मिली।

साप्ताहिक आधार पर 1.30 प्रतिशत से ज्यादा की कमजोरी

कुल मिलाकर देखें तो सीमा पर तनाव गहराने के बीच साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स में 1,047.52 अंक यानी 1.30 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी में 338.7 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट आना जोखिम लेने से परहेज करने की धारणा को दर्शाता है।

सेंसेक्स की कम्पनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

एफआईआई ने 2,007.96 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की

दिलचस्प यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार तक भारतीय बाजार में निवेश करना जारी रखा जबकि खुदरा निवेशक इस समय थोड़े सतर्क हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार एफआईआई ने गुरुवार को 2,007.96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड ने लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की और 1.53 प्रतिशत चढ़कर 63.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

You Might Also Like

यूपी में गर्मी की छुट्टियों का एलान, 20 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूल
Chandra Grahan 2022 : चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, ग्रहण काल में भूलकर भी न करें ये काम
दिल्ली : सीएम केजरीवाल और मंत्री आतिशी के घर पहुंची पुलिस, विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ मामले में नोटिस देने में विफल
पाकिस्तान अगर पीओके नहीं देता, तो भारत को युद्ध की घोषणा करनी चाहिए: अठावले
पीएम मोदी जुलाई में फ्रांस जाएंगे, 14 जुलाई को बैस्टील डे परेड में होंगे मुख्य अतिथि
TAGGED:big fall in stock marketBseniftyNSEsensexSensex-Nifty slip more than one percent
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?