hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका का एक और जवाबी हमला – अब चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 245 प्रतिशत किया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिका का एक और जवाबी हमला – अब चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 245 प्रतिशत किया
अंतरराष्ट्रीयकारोबारहिन्दी

अमेरिका का एक और जवाबी हमला – अब चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 245 प्रतिशत किया

Revoi Editor
Last updated: April 16, 2025 6:37 pm
Revoi Editor
Published: April 16, 2025
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 16 अप्रैल। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किए गए टैरिफ वार के बाद अमेरिका व चीन के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस क्रम में अमेरिका ने चीन पर एक और जवाबी हमला करते हुए ड्रैगन पर लागू जवाबी शुल्क (टैरिफ) में सीधे 100 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए उसे 245 प्रतिशत कर दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘ह्वाइट हाउस’ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चीन को अपनी जवाबी काररवाई के कारण अब अमेरिका में आयात पर 245 प्रतिशत तक शुल्क का सामना करना पड़ेगा।

वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर मंगलवार को अलग से दी गई जानकारी में कहा कि चीन ने बड़े बोइंग सौदे के तहत विमानों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। ये उन खबरों की पुष्टि करता है, जिसमें दावा किया गया था कि चीन ने अपनी विमानन कम्पनियों से अमेरिकी विमान विनिर्माता कम्पनी बोइंग से विमानों की आपूर्ति न लेने का कहा है।

देखा जाए तो ट्रंप ने इस खबर की जानकारी देते हुए चीन जैसे अपने विरोधियों के साथ व्यापार युद्ध में अमेरिका और उसके किसानों की रक्षा करने का संकल्प लिया। ह्वाइट हाउस ने मंगलवार को जारी तथ्य पत्र में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने आयातित प्रसंस्कृत महत्वपूर्ण खनिजों तथा उनसे बने उत्पादों पर अमेरिकी निर्भरता से उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों की जांच शुरू करने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसमें कहा गया, “राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले दिन ही अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फिर से बेहतर बनाने के लिए अपनी ‘अमेरिका फर्स्ट’ (अमेरिका पहले) व्यापार नीति की शुरुआत की। 75 से अधिक देश पहले ही नए व्यापार समझौतों पर चर्चा करने के लिए समाने आ चुके हैं। इसके परिणामस्वरूप जवाबी काररवाई करने वाले चीन के अलावा अन्य देशों पर अतिरिक्त शुल्क पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।’’ तथ्य पत्र में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा गया, ‘चीन को अपनी जवाबी कार्रवाई के परिणामस्वरूप अब अमेरिका को होने वाले आयात पर 245 प्रतिशत तक शुल्क का सामना करना पड़ रहा है।’

गौरतलब है कि चीन एकमात्र ऐसा देश है, जिसने अमेरिका की शुल्क नीति के खिलाफ जाते हुए जवाबी शुल्क लगाया है। चीन ने शुक्रवार को अमेरिका से आयात पर अपने अतिरिक्त शुल्क को बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया था। ट्रंप प्रशासन के चीनी निर्यात पर लगाए गए 145 प्रतिशत शुल्क के जवाब में उसने यह कदम उठाया था। अमेरिका की शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ चीन ने विश्व व्यापार संगठन में मामला भी दायर किया है।

चीन ने ली चेंगगांग को अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि नियुक्त किया

इस बीच चीन ने चीन ने बुधवार को ली चेंगगांग को वाणिज्य मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि नियुक्त किया। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, ली चेंगगांग को वांग शॉवेन की जगह नियुक्त किया गया है। शॉवेन ने चीन और अमेरिका के बीच 2020 के व्यापार समझौते के लिए व्यापार वार्ता में चीन का प्रतिनिधित्व किया था।

समझा जाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के बाद चीन की ओर से यह कदम उठाया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि शुल्क गतिरोध को समाप्त करने के लिए समझौता करने की जिम्मेदारी अब चीन पर है। विश्लेषकों का कहना है कि ली की नियुक्ति को चीन पर शुल्क की भारी वृद्धि के बीच ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत शुरू करने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। चेंगगांग के पास अंतरराष्ट्रीय वार्ताओं को संभालने का दशकों का अनुभव है और विश्व व्यापार संगठन (WTO) में चीन के राजदूत भी रह चुके हैं।

You Might Also Like

ICMR ने बनाया ‘सेरेबो’ डिवाइस, महज दो मिनट में जानलेवा ब्रेन इंजरी और ब्लीडिंग का लगाएगा पता
NHAI की सलाह : Paytm FASTag उपयोगकर्ता 15 मार्च से पहले दूसरे प्लेटफॉर्म पर स्विच करें
UP STF: मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी और उसके तीन साथी मारे गए, पुलिस निरीक्षक भी घायल
नासिक के आर्टिलरी सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान विस्फोट, दो अग्निवीरों की मौत, एक घायल
RSS प्रमुख मोहन भागवत का संदेश – ‘मतभेदों का सम्मान करें, सद्भाव से रहें’
TAGGED:Another attack by Americanow 245 percent tariff on ChinaUS-China tariff war increased
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?